हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति की बैठक, सम्मान समारोह और चुनाव को लेकर अहम निर्णय
हल्द्वानी: वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी की कार्यकारिणी की बैठक 17 अप्रैल 2026 को पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन स्थित समिति कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे ने की, जबकि संचालन महामंत्री डी.के. पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में वर्ष 2026 के प्रस्तावित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह, आगामी मासिक बैठक तथा द्विवार्षिक चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
समिति ने निर्णय लिया कि वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह 2026 का आयोजन अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए हल्द्वानी के सभी सामाजिक संगठनों, गवर्नमेंट पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन, भूतपूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठनों तथा विभिन्न खेल संगठनों से सहयोग की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
इसके अलावा वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के चलते 25 अप्रैल 2026 को होने वाली मासिक बैठक को अंतिम बैठक घोषित किया गया। समिति ने अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर देते हुए सभी से अपील की कि वे सदस्यता ग्रहण कर आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
बैठक में यह भी तय किया गया कि समिति का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव मई 2026 के तृतीय सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
इसके साथ ही जानकारी दी गई कि श्री गोलू देवता (श्री गोल्ज्यू) की 22 दिवसीय उत्तराखंड यात्रा 7 मई 2026 को सायं 5 बजे हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड पहुंचेगी। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य यात्रा के स्वागत एवं दर्शन में शामिल होने की अपील की है।
बैठक में इंदर सिंह निगल्टिया, दया किशन बल्यूटिया, प्रताप सिंह जन्तवाल, विष्णु सिंह रावत, एल.एम. लोहनी, बी.डी. जोशी, रमेश चंद्र पांडे, देवेंद्र सिंह खाती, श्रीकांत खंडेलवाल, डी.के. पंत, मोहन चंद्र बुड़लाकोटी, के.के. कबड्वाल, ए.डी. डोर्वी, दिनेश चंद्र पंतोला, एच.पी. जोसेफ, आनंद सिंह भाकुनी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





