पैसों के लालच में बाबा की हत्या
Spread the love

हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: पैसों के लालच में बाबा की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पैसों के लालच में एक अज्ञात बाबा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

यह घटना राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र की है। 13 अप्रैल को वन विभाग के एक कर्मचारी ने जंगल में एक व्यक्ति के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए, वहीं पुलिस ने गंगा घाटों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर पूछताछ के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल सर्विलांस के जरिए सुराग तलाशे।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

जांच के दौरान पुलिस को संकेत मिले कि आरोपी नशे के आदी हैं और मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते। इसके आधार पर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई। 17 अप्रैल को गश्त के दौरान हिल बाईपास फ्लाईओवर के पास पुलिस को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार उर्फ चिकना (इटावा, उत्तर प्रदेश) और रोहित कुमार (पटना, बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

आरोपियों ने बताया कि 13 अप्रैल की रात वे नशे की हालत में थे और अगले दिन काम की तलाश में घूम रहे थे। मोतीचूर तिराहे के पास उनकी मुलाकात एक बाबा से हुई। बाबा के पास पैसे देखकर उन्होंने उससे पैसे मांगने की कोशिश की, लेकिन मना करने पर गुस्से में आकर दोनों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर धक्का दे दिया। बाबा के गिरने के बाद उन्होंने पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और पैसे लेकर फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love