ड्राइवर निकला गैस सिलेंडर चोर! मुखानी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 3 सिलेंडर बरामद
हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह रही कि चोरी करने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि घर का ही पूर्व ड्राइवर निकला।
मिली जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी श्वेता क्यूरा ने 17 अप्रैल 2026 को थाना मुखानी में तहरीर दी थी कि 4 मार्च से 11 अप्रैल के बीच अज्ञात चोर उनके घर की बाउंड्री फांदकर गैलरी में रखे 2 भारत गैस और 1 इंडियन गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया। मामले में पुलिस ने FIR संख्या 45/26, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य और उनकी टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया।
पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और 17 अप्रैल को सूचना मिली कि संदिग्ध चंबल पुल के पास देखा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप कुमार (26 वर्ष) निवासी बेड़ी खत्ता, दमुवाढूंगा बताया। उसने कबूल किया कि वह पहले पीड़िता के यहां ड्राइवर था और इसी दौरान घर की जानकारी हासिल कर मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी की निशानदेही पर संतोषी माता मंदिर के पास एक बाग से चोरी किए गए तीनों गैस सिलेंडर बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें





