उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के तबादले
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से कार्यमुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।









