Spread the love

किच्छा हत्याकांड का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने किच्छा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 17/04/2026 की रात्रि को पुरानी गल्ला मंडी निवासी दीपक कुमार पर शिवा नामक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था । उपचार के दौरान 18/04/2026 को सुशीला तिवारी अस्पताल में दीपक की मृत्यु हो गई । वादी विनीत कुमार की तहरीर पर थाना किच्छा में मु.अ.सं. 131/26 धारा 109 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें मृत्यु के पश्चात धारा 103 BNS की वृद्धि की गई ।

यह भी पढ़ें 👉 कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 20 अप्रैल 2026 को आरोपी शिवा (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया, जिसके बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक दीपक उसके मामा की लड़की से बातचीत करता था, जिससे वह नाराज था। घटना की रात बनखंडी मंदिर के पास दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने आवेश में आकर चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

गिरफ्तार आरोपी शिवा पुत्र महेश, निवासी नंदपुर नरका टोपा, थाना बाजपुर (वर्तमान में पुरानी गल्ला मंडी, किच्छा) का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love