कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत





कालाढूंगी के रामनगर रोड पर नयागांव वन विभाग चेक पोस्ट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक सड़क किनारे बेल के जूस का ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान उधम सिंह नगर जिले के बरहैनी (जबरान) निवासी अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे एक स्विफ्ट कार ने ओवरटेक करते समय नियंत्रण खो दिया और सीधे ठेले में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार पास के पेड़ से जा टकराई।
यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल अभिषेक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। एसएसआई पंकज जोशी के अनुसार, फरार चालक की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें




