आरटीओ अरविंद पांडे
Spread the love

हल्द्वानी हादसे के बाद प्रशासन सख्त, ट्रैफिक नियमों पर चला डंडा

हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। घटना के बाद परिवहन विभाग ने शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और नियमों की अनदेखी पर सख्ती शुरू कर दी है।

आरटीओ अरविंद पांडे के अनुसार, काठगोदाम से हल्द्वानी तक भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है और नो-एंट्री के बावजूद बड़े वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए पांच विशेष टीमें गठित कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

अभियान के तहत नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान, वाहन जब्ती समेत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं, हादसे में जान गंवाने वाली मासूम के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन की यह सख्ती लंबे समय तक जारी रहती है या नहीं।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed