दारोगा दूल्हे की बारात रुकी
Spread the love

“बारात निकले उससे पहले प्रेमी की एंट्री!”—दारोगा दूल्हा पीछे हटा, दुल्हन की शादी प्रेमी से

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक शादी उस वक्त फिल्मी मोड़ ले बैठी, जब बारात निकलने से ठीक पहले दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे के घर पहुंचकर पूरा खेल बदल दिया। जो दूल्हा कुछ देर पहले शेरवानी पहनकर बारात के लिए तैयार था, उसने अचानक शादी से हाथ खींच लिया।

मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ी चौहान गांव का है। यहां के रहने वाले जान मेजर वर्मा, जो लखनऊ में दारोगा हैं, उनकी शादी मड़वानगर की मनीषा चौधरी से तय थी। 20 अप्रैल को बारात निकलनी थी, घर में जश्न का माहौल था, रिश्तेदार जुट चुके थे और सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रहा था।

इसी बीच अचानक एक युवक कार से दूल्हे के घर पहुंचा और खुद को दुल्हन का प्रेमी बताते हुए धमकी दे डाली—“अगर बारात लेकर गए तो सही-सलामत वापस नहीं आओगे।” यह सुनते ही माहौल सन्न रह गया। परिवार वालों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कार छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन इस बीच दूल्हे का मन पूरी तरह बदल चुका था। उसने साफ कह दिया—अब वह बारात लेकर नहीं जाएगा। उधर, दुल्हन पक्ष बारात का इंतजार करता रहा, लेकिन जब उन्हें पूरी बात पता चली तो हालात बदल गए।

काफी समझाने के बाद भी जब दूल्हा नहीं माना, तो दुल्हन के परिवार ने बड़ा फैसला लेते हुए उसी दिन उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी। देखते ही देखते पूरी कहानी पलट गई—दारोगा दूल्हा बिना बारात निकाले रह गया और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ विदा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इस अनोखी और सनसनीखेज शादी की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed