प्रेमी को जिंदा जलाया
Spread the love

बेंगलुरु में ‘वेस्टर्न प्रपोजल’ के नाम पर खौफनाक अंत: आंखों पर पट्टी बांधी, कुर्सी से जकड़ा और फिर प्रेमी को जिंदा …….!

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को ‘वेस्टर्न स्टाइल’ में प्रपोज करने का झांसा दिया, लेकिन जो हुआ उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। इग्नोर किए जाने से नाराज युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को कुर्सी से बांधकर उसे जिंदा जला डाला और मौत का लाइव मंजर कैमरे में कैद किया।

यह भी पढ़ें 👉 कालाढूंगी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

प्रपोजल का झांसा और मौत का फंदा

मृतक की पहचान 27 वर्षीय किरण के रूप में हुई है, जो अपनी प्रेमिका प्रेरणा (27) के साथ एक टेलीकॉम स्टोर में काम करता था। पुलिस के अनुसार, प्रेरणा को शक था कि किरण उसे नजरअंदाज कर रहा है और शादी से पीछे हट रहा है। इसी बदले की आग में उसने किरण को दक्षिण बेंगलुरु के अंजनापुरा स्थित अपने घर बुलाया।

जब किरण घर पहुंचा, तो प्रेरणा ने उसे सरप्राइज देने और ‘वेस्टर्न स्टाइल’ में प्रपोज करने की बात कही। उसने किरण की आंखों पर पट्टी बांधी और उसे एक कुर्सी पर बैठाकर रस्सियों से जकड़ दिया। किरण इसे प्यार भरा ‘सरप्राइज’ समझकर इंतजार करता रहा, लेकिन प्रेरणा ने उसके ऊपर केरोसिन उड़ेल दिया और माचिस जला दी।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

तड़पता रहा प्रेमी, वीडियो बनाती रही प्रेमिका

यह मामला सिर्फ हत्या का नहीं बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करने वाला है। बताया जा रहा है कि जब किरण आग की लपटों में घिरा तड़प रहा था, तब प्रेरणा भागने के बजाय वहां खड़ी होकर मोबाइल से उसका वीडियो बना रही थी। वह उसे मरते हुए देखती रही।

बाथरूम की झूठी कहानी और पुलिस का खुलासा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेरणा ने पुलिस को गुमराह करने की शातिर कोशिश की। उसने दावा किया कि वह बाथरूम में थी और धमाके की आवाज सुनकर बाहर आई तो देखा कि किरण ने खुदकुशी कर ली है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के डीसीपी डीएल नागेश और उनकी टीम को घटनास्थल का मुआयना करते ही शक हो गया। सख्ती से पूछताछ और सबूतों के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि यह एक सोची-समझी हत्या थी।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और डिजिटल सबूतों (मोबाइल वीडियो) को कब्जे में ले लिया है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में पनपते हिंसक जुनून को लेकर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

#BengaluruCrime, #CrimeNews, #LoveMurder, #JusticeForKiran, #ShockingNews, #BengaluruPolice, #CrimeInIndia, #ViralNews, #HorrificIncident

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love