काशीपुर पुलिस की गिरफ्त में हत्या की आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी
Spread the love

काशीपुर में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, पति को जहर देकर नहर में फेंका

काशीपुर में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली आईटीआई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पति की हत्या के इस मामले को मात्र 36 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया और हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया।

घटना का विवरण 1 मई 2026 को तब शुरू हुआ जब मृतक कुलवंत सिंह की माता चंद्रवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 25 अप्रैल को अपनी पत्नी गुड्डी के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बहु गुड्डी द्वारा भ्रामक जानकारी देने और स्थानीय लोगों से विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जब पुलिस ने गुड्डी और उसके प्रेमी कपिल मौर्या की लोकेशन की जांच की, तो दोनों घटना के समय एक ही स्थान पर पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी गुड्डी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसका पति शराब का आदी था और उसका उत्पीड़न करता था, जिससे तंग आकर उसने अपने प्रेमी कपिल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। साजिश के तहत 25 अप्रैल को प्रेमी द्वारा लाए गए जहर को शराब में मिलाकर कुलवंत को पिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को कार (अल्टो संख्या UP88-BB-6054) में रखकर तुमड़िया डैम के पास एनएच-74 बाईपास पुल से बड़ी नहर में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉पत्नी, प्रेमी और मौत की साजिश! देवकृष्ण मर्डर केस में VIDEO ने खोले खौफनाक राज

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों, 28 वर्षीय गुड्डी और 29 वर्षीय कपिल मौर्या, को गिरफ्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही की गई है। वर्तमान में पुलिस और SDRF की टीमें नहर में मृतक कुलवंत के शव की बरामदगी हेतु सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed