Spread the love

हल्द्वानी: पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ हुआ श्री गोल्ज्यू की भव्य संदेश यात्रा का स्वागत

हल्द्वानी: ‘अपनी धरोहर न्यास’ द्वारा आयोजित कुमाऊं के न्याय के देवता प्रभु श्री गोल्ज्यू की भव्य यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ते हुए आज हल्द्वानी पहुंची। 19 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुई यह पवित्र यात्रा आज, 7 मई 2026 को रामलीला ग्राउंड हल्द्वानी पहुंची, जहाँ श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। इसके पश्चात रामलीला ग्राउंड से हीरानगर स्थित श्री गोल्ज्यू मंदिर तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इस शोभायात्रा का वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति, हल्द्वानी के सदस्यों द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। कालाढूंगी रोड स्थित ‘श्री धनी प्रेम बिल्डर्स’ के सम्मुख समिति के सदस्यों ने यात्रा पर भारी पुष्प वर्षा की और डोली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ढोल-दमाऊ की थाप और गोल्ज्यू के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

यह भी पढ़ें 👉चंपावत में हैवानियत की हदें पार! रस्सियों से बांधकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, सत्ता पक्ष के नेता पर लगा आरोप

इस स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष और दर्जा राज्य मंत्री श्री नवीन वर्मा, समिति के महामंत्री श्री डी.के. पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री इंदर सिंह निगल्टियां, और संरक्षक श्री डी.के. बल्यूटिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

स्वागत करने वालों में संयुक्त सचिव श्री डी.के. पंत, कोषाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह जंतवाल, संप्रेक्षक श्री विष्णु सिंह रावत, श्री श्रीकांत खंडेलवाल, श्री राजेंद्र सिंह एरी, श्री आनंद सिंह भाकुनी, श्री त्रिभुवन पंत, श्री देवेंद्र सिंह खाती, श्री जगदीश चंद्र डालाकोटी, श्री पूरन सिंह जीना, श्री बी.सी. जोशी, डॉ. जगदीश चंद्र सती, डॉ. आशुतोष पंत और श्रीमती मीरा श्रोतिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल रहे।


Spread the love

You missed