Spread the love

उत्तराखंड भर्ती कैलेंडर जारी: UKSSSC साल भर कराएगा बंपर भर्तियां; देखें कनिष्ठ सहायक, पुलिस और स्नातक स्तर की परीक्षा तिथियां

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है, जहाँ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के लिए अपना विस्तृत परीक्षा और विज्ञापन कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी इस वार्षिक कार्यक्रम में कुल 14 विभिन्न संवर्गों की परीक्षाओं और विज्ञापन प्रकाशन की तिथियों का उल्लेख किया गया है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी वर्ष 2026-27 का आधिकारिक परीक्षा और विज्ञापन कैलेंडर
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी वर्ष 2026-27 का आधिकारिक परीक्षा और विज्ञापन कैलेंडर

कैलेंडर के अनुसार, सबसे बड़ी भर्ती सामान्य इंटरमीडिएट स्तर (कनिष्ठ सहायक व अन्य) की होगी, जिसमें 569 पदों के लिए 14 जुलाई 2026 को विज्ञापन जारी होगा और 4 अक्टूबर 2026 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा स्नातक स्तरीय पुनरपरीक्षा (416 पद) 14 जून 2026 को और स्नातक स्तरीय नई भर्ती (106 पद) 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉चंपावत में हैवानियत की हदें पार! रस्सियों से बांधकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, सत्ता पक्ष के नेता पर लगा आरोप

आयोग के सचिव द्वारा जारी इस कैलेंडर में अन्य महत्वपूर्ण भर्तियों का भी विवरण दिया गया है, जिसमें सहायक लेखाकार के 305 पदों के लिए 23 अगस्त को परीक्षा होगी, जबकि वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

साथ ही वाहन चालक, पशुधन प्रसार अधिकारी, वैयक्तिक सहायक, आईटीआई डिप्लोमा धारकों और कृषि क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए भी अलग-अलग तिथियों पर परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं। पुलिस आरक्षी, वन आरक्षी और सचिवालय रक्षक जैसे विशेष शारीरिक मानक वाले 179 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू होकर नवंबर में शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ आगे बढ़ेगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिक्तियों की संख्या और परीक्षाओं की तिथियां परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तित की जा सकती हैं, अतः अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है।


Spread the love

You missed