नैनीताल के बसगांव में निर्माणाधीन पेयजल योजना का निरीक्षण कर ग्रामीणों से वार्ता करते सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे
Spread the love

मुख्य विकास अधिकारी ने किया बसगांव पेयजल योजना का निरीक्षण, ग्रामीणों की आपत्तियों का मौके पर किया समाधान

नैनीताल, 11 मई 2026: जनपद के विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अरविन्द कुमार पाण्डे ने सोमवार को चोपड़ा क्षेत्र के बसगांव का स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने खनन न्यास मद से लगभग 59 लाख रुपये की लागत से बन रही पेयजल योजना और ‘सारा’ परियोजना के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चोपड़ा और बसगांव के महिला नर्सरी (महिला समूह) द्वारा जल स्रोत को लेकर कुछ आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। सीडीओ ने मौके पर पहुंचकर महिला समूह के सदस्यों, ग्रामवासियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ आमने-सामने वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी योजना का निर्माण जनहित में होता है, इसलिए सभी पक्षों की सहमति के साथ कार्य आगे बढ़ाया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को सुचारु पेयजल मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉 बेमिसाल प्रेम कहानी:: सतना जेल की महिला अधिकारी ने उम्रकैद के सजायाफ्ता रहे धर्मेंद्र से रचाया विवाह

सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे ने भ्रमण के दौरान ‘सारा’ परियोजना के तहत निर्मित चेक डैम का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ धरातल पर जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केवल कागजी रिपोर्ट पर निर्भर न रहें, बल्कि समय-समय पर स्वयं क्षेत्रों का भ्रमण कर योजनाओं की गुणवत्ता और उपयोगिता सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉जब खुद ‘जासूस’ बन गए जिलाधिकारी: सिगरेट पीते बच्चों को देख पिघला डीएम का दिल

निरीक्षण के दौरान जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

You missed