उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का मंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस से संघर्ष
देहरादून। अपनी कई मांगों को लेकर उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के हाथीबड़कला स्थित आवास कूच किया। इसके लिए पुलिस ने पहले से कई जगह बैरिकेडिंग की थी। मंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस के दोरान बार-बार रोके जाने से मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों और पुलिस के बीच संघर्ष की स्थिति नजर आई। पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई औरइस बीच एक कर्मचारी ने आत्मदाह की कोशिश भी की।
बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने से कर्मचारी सरकार के विरोध में नारेबाजी कर अपनी मांग रखते रहे। इसी बीच एक कर्मचारी ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश भी की। हालांकि, पुलिस ने उसे ऐसा – करने से रोक लिया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मिलने आए, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें कोई बात किए बिना वापस कर दिया। मोर्चा के इस प्रदर्शन में उत्तराखंड के 13 जिलों से उपनल कर्मचारी शामिल हैं।
