नैनीताल के लालकुआं में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत भारी मात्रा में कच्ची शराब और बाइक के साथ पकड़ा गया आरोपी
Spread the love

लालकुआं: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में 203 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक वारंटी भी दबोचा

लालकुआं/बिंदुखत्ता: नैनीताल जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लालकुआं पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के सुपरविजन तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए जहां भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा है, वहीं एक वारंटी को भी सलाखों के पीछे पहुँचाया है।

पहली कार्रवाई में, दिनांक 28 मई 2026 को बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह और दयाल नाथ की टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और शांति व्यवस्था ड्यूटी पर मुस्तैद थी; इसी दौरान पुलिस टीम ने गोला गेट मैदान के पास वन विभाग द्वारा निर्मित मुस्कान केंद्र के समीप से अभियुक्त चंदन टाकुली (पुत्र आनंद सिंह, निवासी तिवारी नगर-02, बिंदुखत्ता, लालकुआं) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक के कट्टों में भरी कुल 203 पाउच अवैध कच्ची शराब और तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की एक शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉धर्मांतरण सिंडिकेट : लालच और डर दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने वाले पास्टर सहित 4 गिरफ्तार

इस छापेमारी के दौरान उसका एक साथी विनोद सिंह (पुत्र देशराज, निवासी गोला गेट, संजय नगर, बिंदुखत्ता) घनी झुग्गी-झोपड़ी और बाउंड्री वॉल का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपी चंदन ने पूछताछ में कुबूल किया कि वह विनोद सिंह और सूरज गोस्वामी (पुत्र जगदीश गोस्वामी, निवासी इंदिरानगर द्वितीय, बिंदुखत्ता) के साथ मिलकर साझेदारी में लंबे समय से शराब का अवैध धंधा कर रहा था; पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना लालकुआं में मुकदमा अपराध संख्या 79/26, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

इसी क्रम में दूसरी सफलता दिनांक 29 मई 2026 को पुलिस टीम के उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी (चौकी प्रभारी हल्दूचौड़), कांस्टेबल कुबेर सिंह और गुरमेज सिंह को मिली, जिन्होंने लंबे समय से कानून की नजरों से बच रहे वारंटी प्रेम सिंह (पुत्र गोपाल सिंह, निवासी हरिपुर लच्छी, हल्दूचौड़, लालकुआं) को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 जसपुर: 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार; ‘सफेद दाढ़ी’ वाले कक्का सिंह को पुलिस ने दबोचा

लालकुआं पुलिस द्वारा पकड़े गए इस वारंटी को आवश्यक वैधानिक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


Spread the love

You missed