बागेश्वर की नवनियुक्त जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार ग्रहण करती हुईं
Spread the love

बागेश्वर: बाबा बागनाथ के आशीर्वाद के साथ नई DM अपूर्वा पाण्डे ने संभाला कार्यभार; जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता

बागेश्वर: जनपद बागेश्वर की नवनियुक्त जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शुक्रवार को भगवान बागनाथ के आशीर्वाद के साथ जिले की कमान संभाल ली है। कलेक्ट्रेट में विधिवत कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

इसके पश्चात जिलाधिकारी के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

पदभार संभालते ही नई जिलाधिकारी एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने तत्काल विभिन्न शासकीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और जिले में संचालित हो रही विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रारंभिक प्रगति रिपोर्ट ली।

यह भी पढ़ें 👉धर्मांतरण सिंडिकेट : लालच और डर दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने वाले पास्टर सहित 4 गिरफ्तार

इस दौरान जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप प्रशासन में पूर्ण पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जनहित को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि सीमांत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आम जनता की बुनियादी समस्याओं का तय समय सीमा के भीतर त्वरित समाधान करना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉 जसपुर: 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार; ‘सफेद दाढ़ी’ वाले कक्का सिंह को पुलिस ने दबोचा

जनपद में नई जिलाधिकारी के इस ऊर्जावान नेतृत्व और कार्यभार ग्रहण करने से स्थानीय जनता में विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को एक नई व सुदृढ़ दिशा मिलने की बड़ी उम्मीद जगी है।


Spread the love

You missed