कार्यालय उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी नर्सिंग अधिकारी परीक्षा २०१६ की आधिकारिक विज्ञप्ति प्रति
Spread the love

बड़ी खबर: UKMSSB ने जारी किया नर्सिंग अधिकारी परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन, डिप्लोमा और डिग्री धारकों के पास सुनहरा मौका, देखें पूरी डिटेल!

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। कार्यालय उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB), देहरादून द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत समूह ‘ग’ में नर्सिंग अधिकारी (महिला/पुरुष) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 196 रिक्त पदों पर योग्य डिप्लोमाधारक और डिग्रीधारक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

पदों का पूरा विवरण और वेतनमान (Salary Scale)

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को ₹44,900 से ₹1,42,400 (लेवल 7) का बेहतरीन वेतनमान दिया जाएगा। रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ भी सकती है। पदवार और वर्गवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नाम योग्यता प्रकार पद कोड कुल रिक्त पद सामान्य (अनारक्षित) SC ST OBC EWS
नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमा धारक 801 126 99 12 03 07 05
डिग्री धारक 802 31 23 04 01 02 01
नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिप्लोमा धारक 803 31 24 04 00 02 01
डिग्री धारक 804 08 07 01 00 00 00
कुल पद 196 153 21 04 11 07

कार्यालय उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी नर्सिंग अधिकारी परीक्षा २०१६ की आधिकारिक विज्ञप्ति प्रति

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने और शुल्क जमा करने के लिए तय समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें:

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 03 जून 2026 (बुधवार)

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि: 12 जून 2026 (शुक्रवार)

  • ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि: 02 जुलाई 2026 (बृहस्पतिवार) सांय 05.00 बजे तक

  • आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि: 02 जुलाई 2026 (सांय 05.00 बजे तक)

  • आवेदन पत्र में संशोधन/परिवर्तन की अवधि: 04 जुलाई 2026 से 07 जुलाई 2026 (सांय 05.00 बजे तक)

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विज्ञापन की शर्तों के अनुसार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाकर दिनांक 12 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान Net Banking, Debit Card, Credit Card या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

सचिव प्रदीप जोशी द्वारा जारी इस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि विस्तृत विज्ञापन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पूर्व विज्ञापन में वर्णित समस्त निर्देशों का भली-भांति अध्ययन अवश्य कर लें।


Spread the love