Today Horoscope in Hindi आज का राशिफल – मंगलवार 16 जून 2026
क्या कहते हैं आपके ग्रह-नक्षत्र? जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक के साथ।
♈ मेष (Aries)
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
🔢 शुभ अंक: 9
🎨 शुभ रंग: लाल
📅 शुभ समय: सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक
बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। लेकिन इस काम में आप ख़ुद को मानसिक तनाव दे सकते हैं। आपके तनाव और परेशानी की एक बड़ी वजह बचपन की मासूमियत को जीने की चाह है, इसलिए खुलकर जिएँ। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है।
🔢 शुभ अंक: 6
🎨 शुभ रंग: सफेद
📅 शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमाग़ी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। जीवनसंगी के साथ वक्त बिताने के लिए आज आप ऑफिस से जल्दी निकल सकते हैं लेकिन रास्ते में अत्यधिक जाम की वजह से आप ऐसा करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे।
♊ मिथुन (Gemini)
नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। संचार कौशल से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
🔢 शुभ अंक: 5
🎨 शुभ रंग: हरा
📅 शुभ समय: सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की ज़रूरत नहीं है, नहीं तो हालात बेक़ाबू हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।
♋ कर्क (Cancer)
भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिवार से सहयोग मिलेगा। धन संबंधी मामलों में लाभ मिलने की संभावना है।
🔢 शुभ अंक: 2
🎨 शुभ रंग: क्रीम
📅 शुभ समय: शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम ख़ूबसूरत तोहफ़ों और फूलों से भरपूर रहेगी। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।
♌ सिंह (Leo)
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।
🔢 शुभ अंक: 1
🎨 शुभ रंग: सुनहरा
📅 शुभ समय: सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक
आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।
♍ कन्या (Virgo)
कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धैर्य और समझदारी से कार्य करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
🔢 शुभ अंक: 7
🎨 शुभ रंग: हरा
📅 शुभ समय: दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। आपके दोस्त आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो। रोमांस रोमांचक होगा- इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर लुत्फ़ लें। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।
♎ तुला (Libra)
आज संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं।
🔢 शुभ अंक: 6
🎨 शुभ रंग: गुलाबी
📅 शुभ समय: शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक
अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आपकी आँखें चमकने लगेंगी और धड़कनें तेज़ हो जाएंगी, आज जब आप अपनी सपनों की राजकुमारी से मिलेंगे। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ सेक्स के लिए होती है, वे ग़लत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें। निवेश के मामलों में लाभ के संकेत हैं।
🔢 शुभ अंक: 8
🎨 शुभ रंग: मैरून
📅 शुभ समय: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
खाते-पीते वक़्त सावधान रहें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीज़ें संभाल लेंगे।
♐ धनु (Sagittarius)
भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।
🔢 शुभ अंक: 3
🎨 शुभ रंग: पीला
📅 शुभ समय: दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक
अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने जाएँ। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा।
♑ मकर (Capricorn)
करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
🔢 शुभ अंक: 8
🎨 शुभ रंग: नीला
📅 शुभ समय: सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक
ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है।
♒ कुंभ (Aquarius)
नई सोच और रचनात्मकता से लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।
🔢 शुभ अंक: 4
🎨 शुभ रंग: आसमानी
📅 शुभ समय: शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक
ज़्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आज के दिन औरों की राय सुनना और उनपर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।
♓ मीन (Pisces)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी।
🔢 शुभ अंक: 7
🎨 शुभ रंग: पीला
📅 शुभ समय: सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है। ज़िंदगी का एक बड़ा सबक़ इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीज़ों को बदलना नामुमकिन है। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।
नोट-ये जानकारी विभिन्न माध्यमों,ज्योतिषियों,पंचांग से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।





