उत्तरप्रदेश में 80 सीटो में से कांग्रेस को 17 सीटें मिलीं, सपा के हिस्से में 63
लखनऊ। सपा-कांग्रेस में गठबंधन को लेकर ऊहापोह की स्थिति को खत्म करते हुए दोनों दल यूपी में साथ चुनाव लड़ने पर राजी हो गए हैं। दोनों दलों ने संयुक्त रूप से गठबंधन की औपचारिक घोषणा की है। तय हुआ कि कांग्रेस अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, सहारनपुर समेत 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 63 सीटों पर प्रत्याशी सपा तय करेगी।
रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, झांसी, वाराणसी, अमरोहा, बुलंदशहर, मथुरा, गाजियाबाद, सीतापुर, बाराबंकी व देवरिया सीट में कांग्रेस के प्रतियाशी चुनाव लड़ेंगे कुल 80 सीटों में दोनों तय हुई है। सीटो पर गठबंधन में अगर कोई क्षेत्रीय दल शामिल होते हैं। तो उन्हें भी सपा के 63 सीटों में से मौका दिया जाएगा।
