लोहाघाट में स्कूटी विवाद के बाद शिक्षिका पत्नी द्वारा शिक्षक पति पर चाकुओं से हमला
Spread the love

स्कूटी का इंडिकेटर क्या टूटा, शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति पर चाकुओं से कर दिया ताबड़तोड़ हमला, हालत बेहद गंभीर! 👇

लोहाघाट/चंपावत:उत्तराखंड के चंपावत जिले से पारिवारिक कलह और जानलेवा हमले की एक बेहद हैरान करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ लोहाघाट नगर से लगे एक गांव में मामूली बात पर शुरू हुआ घरेलू विवाद इस कदर बढ़ा कि एक शिक्षिका पत्नी ने अपने ही शिक्षक पति पर धारदार हथियार (चाकू) से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को लहूलुहान हालत में तड़पता देख पड़ोसियों ने तुरंत उन्हें उप-जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वर्तमान में घायल शिक्षक का चंपावत जिला अस्पताल में सघन उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 बाजपुर सिविल कोर्ट का नायब नाजिर ₹3,500 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, कोर्ट परिसर में मची खलबली! 👇

स्कूटी के टूटे इंडिकेटर ने सुलगती आग में डाला घी

आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह खूनी वारदात लोहाघाट के पाटन क्षेत्र में रहने वाले एक शिक्षक परिवार में कल गुरुवार देर रात घटित हुई। घायल शिक्षक जिन पर उनकी ही शिक्षिका पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते जानलेवा हमला बोल दिया।

बताया जा रहा है कि इस दंपती के बीच काफी लंबे समय से मनमुटाव और आपसी विवाद चलता आ रहा था। लेकिन गुरुवार को एक छोटी सी बात ने सुलगती आग में घी का काम कर दिया। दरअसल, शिक्षक अपनी पत्नी की नई स्कूटी लेकर किसी काम से बाहर गए थे। जब वह काम निपटाकर घर वापस लौटे, तो स्कूटी का इंडिकेटर गलती से टूटा हुआ था। नई स्कूटी का इंडिकेटर टूटा देख पत्नी अपना आपा खो बैठी और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। शाम को पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया था, लेकिन देर रात यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी: महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी सलीक अली गिरफ्तार! 👇

गले और हाथ पर किए चाकुओं से ताबड़तोड़ वार

देर रात जब विवाद दोबारा गहराया, तो गुस्से में अंधी हो चुकी शिक्षिका पत्नी ने धारदार हथियार उठा लिया और अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर पत्नी ने पहला वार सीधे पति के गले पर किया। पति अभी संभल भी नहीं पाया था कि महिला ने दूसरी चाकू उठाकर फिर से वार कर दिया।

शिक्षिका द्वारा किए गए इस अचानक हमले से बचने और खुद का बचाव करने के प्रयास में शिक्षक के हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार और शोरगुल सुनकर जब आसपास के पड़ोसी मौके पर दौड़े, तो शिक्षक फर्श पर लहूलुहान अवस्था में तड़प रहे थे। पड़ोसियों ने बिना वक्त गंवाए उन्हें तुरंत नजदीकी उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल चंपावत रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में साइबर ठगों का बड़ा जाल: बेटे को विदेश में नौकरी का झांसा देकर किसान से 5.15 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी, मुकदमा दर्ज! 👇

इस खूनी वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। लोहाघाट के थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मामले की विधिक जानकारी देते हुए बताया कि घटना की भनक लगते ही पुलिस की एक विशेष टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया था, जिसने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं।

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन को अभी तक पीड़ित पक्ष या अस्पताल की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता पर लगातार नजर बनाए हुए है और जैसे ही पीड़ित पक्ष द्वारा विधिक तहरीर दी जाएगी, तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत और कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षिका पत्नी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

👉देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love