दूध घोटाला: जानिए कैसे चल रहा था दूध चोरी और पानी मिलाने का काला खेल 👇
खटीमा/टनकपुर: ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की सतर्कता से दूध चोरी और मिलावट के एक बड़े और गंभीर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। मंगलवार को दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक (GM) राजेश मेहता ने अपनी विजिलेंस टीम के साथ एक बड़ा स्टिंग ऑपरेशन करते हुए टनकपुर चिलिंग प्लांट से खटीमा दूध लेकर आ रहे वाहन चालक को रास्ते में दूध चोरी कर बेचते और उसकी भरपाई के लिए पानी मिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
प्रधान प्रबंधक राजेश मेहता ने मामले का विवरण देते हुए बताया कि वाहन चालक गोपाल सिंह प्रतिदिन चम्पावत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के टनकपुर दुग्ध चिलिंग प्लांट से दूध का वाहन लेकर खटीमा प्लांट पहुँचता है। खटीमा प्लांट में दूध की शुद्धता व गुणवत्ता (Fat & SNF) की जांच के बाद ही चम्पावत दुग्ध संघ को नियमानुसार भुगतान किया जाता है।
पिछले कई दिनों से चम्पावत दुग्ध संघ को गुणवत्ता के अनुरूप भुगतान नहीं मिलने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद ऊधमसिंह नगर दुग्ध संघ प्रबंधन ने पूरे रूट पर कड़ी निगरानी और विजिलेंस चेकिंग शुरू की।
यह भी पढ़ें 👉 पानी के टैंक में शटरिंग खोलने उतरे दो सगे भाइयों और मां की घुटने से मौत; इलाके में मातम! 👇
नदन्ना पुल के पास रंगे हाथों पकड़ा: ₹30/लीटर बेचा दूध, केन से मिलाया पानी
मंगलवार को प्रधान प्रबंधक राजेश मेहता अपनी विशेष टीम के साथ टनकपुर रोड स्थित नदन्ना पुल के पास छिपकर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक गोपाल सिंह ने गाड़ी रोकी और अमाऊं के एक निजी डेयरी संचालक को वाहन के केन से करीब 100 लीटर दूध निकालकर मात्र ₹30 प्रति लीटर की कौड़ियों के दाम बेच दिया।
चौंकाने वाली बात यह रही कि डेयरी संचालक अपने साथ पहले से पानी से भरा केन लेकर आया था। दूध निकालने के बाद चालक चोरी किए गए दूध के वजन और मात्रा की भरपाई करने के लिए वाहन में रखे असली दूध में वही पानी मिला रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि चालक एक अन्य व्यक्ति को भी प्रतिदिन नियम से 2 लीटर दूध बेचता था। टीम ने मौके पर ही चालक को दबोचकर पूरे घटनाक्रम की वीडियो और फोटो के साथ दस्तावेजीकरण (Documentation) किया।
यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल में दर्दनाक हादसा: राज्य अतिथि गृह में स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय करंट लगने से संविदा बिजली तकनीशियन की मौत! 👇
चम्पावत दुग्ध संघ को भेजी गई रिपोर्ट, होगी FIR और विभागीय कार्रवाई
जीएम राजेश मेहता ने बताया कि इस पूरे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट अग्रिम विधिक व दंडात्मक कार्रवाई हेतु चम्पावत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रधान प्रबंधक को सौंप दी गई है। दोषी वाहन चालक और दूध की कालाबाजारी करने वाले डेयरी संचालक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने की संस्तुति चम्पावत दुग्ध संघ द्वारा की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉 रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग आकर बहू ने ब्लेड से काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में! 👇
इस औचक चेकिंग अभियान के दौरान प्रभारी विपणन मदन शर्मा, डॉ. सतीश दुबे तथा प्रभारी उपार्जन मनोहर सिंह कोयाराली सहित संघ के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रारंभिक जांच में उजागर हुए इस मामले ने आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले माफियाओं की पोल खोल दी है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें
