रानीबाग चित्रेश्वर धाम में अवैध निर्माण के विरोध में डीएम कार्यालय में प्रदर्शन करते पहाड़ी समाज के लोगरानीबाग चित्रेश्वर धाम में अवैध निर्माण के विरोध में डीएम कार्यालय में प्रदर्शन करते पहाड़ी समाज के लोग
Spread the love

चित्रेश्वर धाम में अवैध निर्माण पर भड़का पर्वतीय समाज: DM कार्यालय में प्रदर्शन

 15 दिन में ध्वस्तीकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी! 👇

नैनीताल/हल्द्वानी: रानीबाग स्थित पौराणिक एवं प्राचीन चित्रेश्वर महादेव धाम में अवैध अतिक्रमण और मंदिर परिसर के भीतर शनि मंदिर के निर्माण को लेकर पर्वतीय समाज और पहाड़ी आर्मी का गुस्सा फूट पड़ा है।

गुरुवार को कत्यूरी राजवंश व पहाड़ी समाज से जुड़े सैकड़ों लोग जोरदार नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी (DM) कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।

“पहाड़ी परंपरा और शास्त्रों के विपरीत है शिव मंदिर में शनि मंदिर का निर्माण”

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पौराणिक शिव मंदिर परिसर में निर्मित अवैध शनि मंदिर और टिन शेड को 15 दिनों के भीतर ध्वस्त करने की मांग उठाई।

ज्ञापन में प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि रानीबाग स्थित चित्रेश्वर धाम पहाड़ी हिंदुओं का एक अति-प्राचीन और पौराणिक तीर्थस्थल है। चित्रेश्वर महादेव की भूमि पर बाहरी व्यक्तियों की मिलीभगत से अवैध रूप से शनि मंदिर स्थापित कर दिया गया है।

वक्ताओं का कहना है कि पर्वतीय समाज की परंपराओं, विधि-विधान और शास्त्र सम्मत मान्यताओं के अनुसार किसी भी पौराणिक शिव मंदिर परिसर के भीतर शनि मंदिर की स्थापना नहीं की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉 रामनगर में अनोखा वाकया: कोबरा ने डसा तो युवक ने आपा खोने के बजाय सांप को डिब्बे में किया बंद, फिर हाथ में कोबरा ले पहुँचा अस्पताल! 👇

नोटिस की अनदेखी कर खड़ा कर दिया नया टिन शेड

आंदोलनकारियों ने प्रशासनिक ढिलाई पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी 2025 को एसडीएम नैनीताल से शिकायत के बाद नए निर्माण पर रोक लगाई गई थी।

इसके बाद जिला विकास प्राधिकरण ने 12 अगस्त 2025 को अवैध निर्माण पर वाद दर्ज कर नोटिस जारी किया था।

नोटिस के बावजूद संचालकों ने अवैध निर्माण के आगे एक बड़ा टिन शेड और खड़ा कर दिया। प्राधिकरण के दोबारा संज्ञान लेने के बाद भी आज तक ध्वस्तीकरण की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में दोहरे साधु हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: मंदिर की गद्दी को लेकर हुआ था खूनी खेल; गड्ढे में गाड़े थे शव, 3 आरोपी दबोचे! 👇

“15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे लाखों लोग”

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि यह समय पर्वतीय समाज को एकजुट होने का है। हमारी आस्था, संस्कृति और इतिहास के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर शासन-प्रशासन इस अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं करता है, तो कत्यूरी राजवंश के गढ़वाल, कुमाऊँ और नेपाल के लाखों लोग सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

वरिष्ठ प्रतिनिधि चंदन सिंह मनराल और रमेश मनराल ने भी कहा कि चित्रेश्वर धाम में शनि मंदिर का कोई पौराणिक इतिहास नहीं है, इसलिए इसे तत्काल हटाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉 रोज-रोज के उत्पीड़न से तंग आकर बहू ने ब्लेड से काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में! 👇

प्रदर्शन में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान सुभाष कांडपाल, रमेश मनराल, राजेंद्र सिंह मनराल, चित्रांगद रावत, सीता रावत, चंदन सिंह मनराल, खीम सिंह मनराल, राजेंद्र, सुरेश रावत मनराल, शेरसिंह माहोड़ी, श्याम सिंह बिष्ट, कविता जीना, प्रेमा मेर, राजेंद्र कांडपाल, गोपाल सिंह रुपवाल, मनोहर सिंह रावत, यशोदा रुपवाल, मोहन सिंह बोरा, आन सिंह रावत, अंजू पाण्डेय, गीता बिष्ट, हरेंद्र राणा, रविंद्र खाती, गोविंद बिष्ट, सुरेश चंद्र पाठक, गिरीश चंद्र लोहनी, गौरव चौहान, धन सिंह घुघत्याल, एन बी गुडवत, मनोज बिष्ट सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed