लालकुआं: BJP महिला मोर्चा ने आयोजित किया भव्य ‘लखपति दीदी सम्मेलन’; स्वयं सहायता समूह की 300 से अधिक महिलाओं को किया गया सम्मानित
भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा जिला नैनीताल के तत्वावधान में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का सफल आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती के कुशल मार्गदर्शन और जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक राशि जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनी महिलाओं का उत्साहवर्धन करना था।

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रेरणा लेकर स्वावलंबी बनी स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) की लगभग 300 से अधिक ‘लखपति दीदियों’ को मंच से सम्मानित कर उनके सराहनीय प्रयासों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मोहन बिष्ट और मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने शिरकत की। मुख्य वक्ता रश्मि रस्तोगी ने अपने संबोधन में महिलाओं को स्वरोजगार और वित्तीय रूप से सक्षम बनाने के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, मुख्य अतिथि विधायक मोहन बिष्ट ने लखपति दीदियों को बधाई देते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम योगदान दे रही है। सम्मेलन के दौरान क्षेत्र के अनेक सफल स्वयं सहायता समूहों को भी सम्मानित किया गया।
इस गौरवमयी अवसर पर अभा गोस्वामी, दीपेंद्र कोश्यारी, जिला उपाध्यक्ष (एडवोकेट) बबीता चंदोला, हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरण खड़ायत, तारा पांडे, कंचन भट्ट, रीना भट्ट, आनंदी जी सहित चारों मंडलों के अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
- 👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
- 👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
- 👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

