जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की कड़क जनसुनवाई: अधिकारियों की गैरहाजिरी पर कड़ा एक्शन; गलत बिजली बिल और खराब नेटवर्क पर जताई भारी नाराजगी 👇
संवाददाता सीमा खेतवाल
बागेश्वर (27 जुलाई 2026): बागेश्वर कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि अन्य शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (CM Helpline) और ‘हेलो बागेश्वर’ (Hello Bageshwar) पोर्टल पर लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा भी की।
अनुपस्थित अफसरों पर गाज: CMO और PWD-NH अधिकारियों को नोटिस
समीक्षा बैठक के दौरान जनसुनवाई एवं महत्वपूर्ण समीक्षा से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया।
जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO), अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (PWD) बागेश्वर तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
गलत बिजली बिलों पर भड़कीं DM; अभियान चलाकर समाधान के आदेश
बैठक के दौरान ऊर्जा निगम (विद्युत विभाग) द्वारा उपभोक्ताओं को जारी किए जा रहे भारी-भरकम और त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने विद्युत विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि:
-
गलत बिलों के सुधार के लिए रोस्टर तैयार कर तुरंत विशेष अभियान चलाया जाए।
-
सभी त्रुटिपूर्ण बिलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
-
की गई पूरी कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट (Progress Report) सीधे जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी जाए।
खराब मोबाइल नेटवर्क पर नाराजगी; BSNl अधिकारियों की अलग से बुलाई बैठक
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में खराब मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी की शिकायतों को भी गंभीरता से लिया गया। जिलाधिकारी ने बीएसएनएल (BSNL) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस समस्या के समाधान हेतु पृथक से विशेष बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।
CM हेल्पलाइन पर शत-प्रतिशत कॉलिंग के निर्देश
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और ‘हेलो बागेश्वर’ पर शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि:
“सभी शिकायतकर्ताओं से शत-प्रतिशत संवाद (कॉलिंग) स्थापित किया जाए। समस्याओं का समाधान केवल कागजों में न होकर धरातल पर पारदर्शी, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।”
जनसुनवाई और समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (ADM) एन. एस. नबियाल सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
- 👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
- 👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
- 👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

