रुद्रपुर में गैंगरेप के आरोपियों के साथ मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल में घायल आरोपी से पूछताछ करते एसएसपी अजय गणपतिरुद्रपुर में गैंगरेप के आरोपियों के साथ मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल में घायल आरोपी से पूछताछ करते एसएसपी अजय गणपति
Spread the love

रुद्रपुर में गैंगरेप के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़! जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश के पैर में लगी गोली, 3 गिरफ्तार 👇

रुद्रपुर/ऊधमसिंहनगर (28 जुलाई 2026): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त देवभूमि” के संकल्प के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगरेप के मामले में वांछित तीन शातिर आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 पहली ही बारिश में दिखा 16 करोड़ की लागत से बने टौंस नदी पुल के किए गए कार्य का सच… आखिर जिम्मेदार कौन?

बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में हुई मुठभेड़, पुलिस पर झोंका फायर

घटनाक्रम के अनुसार, 27 जुलाई 2026 की देर रात्रि कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखते ही तीनों आरोपी तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने जब पीछा कर उनकी घेराबंदी की, तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी (मुखानी): नशे में धुत टैक्सी चालक ने महिला दुकानदार से की छेड़छाड़; भड़की भीड़ ने कार में की तोड़फोड़, आरोपी फरार 👇

जवाबी कार्रवाई में 1 बदमाश घायल, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आत्मरक्षा और वैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान गैंगरेप का मुख्य आरोपी गुरबाज उर्फ मानु पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल रुद्रपुर पहुँचाया गया।

एसएसपी अजय गणपति ने खुद जिला अस्पताल पहुँचकर घायल अभियुक्त से गहन पूछताछ की। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 काशीपुर: रेलवे क्रॉसिंग के पास सनसनीखेज वारदात! युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या; नशेड़ियों के अड्डे पर मचा बवाल 👇

 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. गुरबाज उर्फ मानु (उम्र 23 वर्ष) – पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर (पैर में गोली लगने से उपचाराधीन)।

  2. जोगा सिंह (उम्र 24 वर्ष) – पुत्र रंजीत सिंह, निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश)।

  3. रविंदर (उम्र 19 वर्ष) – पुत्र फुम्मन सिंह, निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश)।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।


Spread the love