मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट: 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी; जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा 👇
नैनीताल (28 जुलाई 2026): भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में 29 जुलाई (बुधवार) को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग की इस गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को ‘हाई अलर्ट मोड’ पर रहने के कड़े निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संभावित प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को पूर्व में ही चाक-चौबंद रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
यह भी पढ़ें 👉 रुद्रपुर में गैंगरेप के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़! जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश के पैर में लगी गोली, 3 गिरफ्तार 👇
संवेदनशील मार्गों पर 24 घंटे JCB और गैंग कार्मिक तैनात रखने के निर्देश
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लोक निर्माण विभाग (PWD) सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौरान भूस्खलन (Landslide) से प्रभावित होने वाले संवेदनशील मोटर मार्गों पर मलबा या पेड़ गिरने से यातायात बाधित न हो।
इसके लिए:
-
मुख्य मार्गों पर JCB मशीनें और गैंग कार्मिक चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे।
-
सड़क पर मलबा या पेड़ गिरते ही त्वरित निस्तारण कर मार्ग को तत्काल सुचारु किया जाएगा।
-
तहसील स्तर पर गठित क्यूआर (QRT) टीमों को हर स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है।
यह भी पढ़ें 👉 पहली ही बारिश में दिखा 16 करोड़ की लागत से बने टौंस नदी पुल के किए गए कार्य का सच… आखिर जिम्मेदार कौन?
24 घंटे ऑन रहेंगे अधिकारियों के मोबाइल फोन; मुख्यालय छोड़ने पर रोक
आपदा प्रबंधन को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि जिले के सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर ही मौजूद रहेंगे और अपने मोबाइल फोन 24 घंटे चालू (ON) रखेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
📞 आपदा या आपातकालीन स्थिति के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। किसी भी आपात स्थिति या आपदा की सूचना देने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
-
फोन नंबर:
05942-231178/05942-231179/05942-231181 -
मोबाइल नंबर:
8272080884 -
टोल-फ्री नंबर:
1077
- 👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
- 👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
- 👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

