Haldwani Police Vehicle And Child Helpline Team Inspection In Kusumkhedaकुसुमखेड़ा हल्द्वानी में नाबालिग से अनैतिक प्रयास की घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी/कुसुमखेड़ा (13 अगस्त 2026): कुमाऊँ के द्वार हल्द्वानी स्थित कुसुमखेड़ा क्षेत्र से बच्चों की सुरक्षा और सामाजिक सरोकार को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म (कुकर्म) की कोशिश की घटना उजागर हुई है। गनीमत यह रही कि वारदात के दौरान स्थानीय लोगों की सतर्कता और समय पर नजर पड़ने से आरोपी को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया, जिससे एक बड़ी और भयानक अनहोनी होने से टल गई।

यह भी पढ़ें 👉 ‘नशे के सौदागरों को पकड़वाएं और घर ले जाएं लाखों का इनाम!’ जानिए उत्तराखंड एसटीएफ की नई रिवॉर्ड पॉलिसी का पूरा सच

सतर्क नागरिकों ने दबोचा, मौके पर जुटी उग्र भीड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुसुमखेड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा 12 साल के मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की जा रही थी। इसी बीच आसपास के सतर्क निवासियों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथ धर दबोचा।

घटना की भनक लगते ही पूरे इलाके में बात फैल गई और देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित उग्र भीड़ ने आरोपी को दबोचकर तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है और लोग आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 अत्याधुनिक युग और बिखरते रिश्ते: शादी के 30 दिन बाद बालकनी से संदिग्ध छलांग, पति ने डिप्रेशन बताया तो मायके वालों ने ठहराया दहेज का दोषी

चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्चे को लिया अपनी सुरक्षा में

घटना की सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने प्रभावित 12 वर्षीय बच्चे को अपने संरक्षण और सुरक्षा में ले लिया है। चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों के अनुसार, बच्चे की काउंसलिंग कराने के साथ ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और बच्चे के परिजनों की मौजूदगी में बयानों के बाद घटना से जुड़ी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉 Ramnagar News: गोकशी करने वाले संगठित गैंग पर रामनगर पुलिस का कड़ा प्रहार; 120 किलो गौमांस कांड में 02 आरोपी गिरफ्तार, 02 फरार व सप्लायर भी नामजद

पुलिस हिरासत में आरोपी, जांच जारी

वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। नाबालिग बच्चे के बयान दर्ज करने और प्राथमिक मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होते ही आरोपी के खिलाफ संबंधित संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Spread the love

You missed