Udham Singh Nagar Police Team In Rudrapur With Arrested Accused And Seized Weaponsरुद्रपुर में जुलूस के दौरान हथियार लहराने के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त व पुलिस टीम।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर): सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने और आमजन में भय उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऊधमसिंह नगर पुलिस ने व्यापक और सख्त अभियान छेड़ दिया है। 15 अगस्त 2026 को रुद्रपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र में निकाले गए एक जुलूस के दौरान हथियार लहराने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 5 अवैध धारदार हथियार, 5 दोपहिया वाहन और 1 डीजे वाहन जब्त किया गया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, 15 अगस्त को रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में निकाले गए जुलूस के दौरान कुछ अराजक युवकों द्वारा तलवार, गंडासा, खुकरी, तमंचे और अन्य घातक हथियारों से लैस होकर खुलेआम शक्ति प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान न केवल यातायात बाधित किया गया, बल्कि सार्वजनिक शांति भंग करते हुए दहशत फैलाने का प्रयास किया गया।

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति ने तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 422/2026 के तहत धारा 189(2), 189(4), 190, 191(3), 126 एवं 351 बीएनएस (BNS) के अंतर्गत नामजद व 30 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीमों ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सघन चेकिंग अभियान चलाया:

  • 16 अगस्त 2026: थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मोदी मैदान क्षेत्र में घेराबंदी कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 2 अवैध कापे और 1 फोल्डिंग मछलीनुमा चाकू बरामद किया गया।

  • 17 अगस्त 2026 (रात्रि): कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने ब्लॉक रोड क्षेत्र से करन साहनी और गोविंदा गुप्ता को 2 अवैध गंडासों और 3 मोटरसाइकिलों के साथ दबोचा।

  • निरोधात्मक कार्रवाई: इसके अतिरिक्त 3 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 172 बीएनएसएस (BNSS) के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉‘BREAKING: हरिद्वार में ‘खून के सौदागरों’ का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, लक्सर में अवैध ब्लड कैंप लगाकर दूसरे राज्यों में खून बेचने वाले 5 दबोचे

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 8 अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:

  1. करन साहनी पुत्र मधु साहनी (उम्र 21 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 32, भूरारानी, रुद्रपुर।

  2. गोविन्दा गुप्ता पुत्र श्याम गुप्ता (उम्र 19 वर्ष), निवासी सुभाष कॉलोनी, हाल पालम ग्रीन, रुद्रपुर।

  3. राजीव पुत्र कैलाश साहनी (उम्र 20 वर्ष), निवासी दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी, रुद्रपुर।

  4. हर्ष उर्फ भोला पुत्र गाया साहनी (उम्र 18 वर्ष), निवासी दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी, रुद्रपुर।

  5. अभिषेक उर्फ कालू पुत्र हरीश चन्द (उम्र 21 वर्ष), निवासी दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी, रुद्रपुर।

  6. मोहम्मद हसन पुत्र नवाब अली, निवासी प्रीत विहार, रुद्रपुर।

  7. सक्षम राजपूत पुत्र मुकेश, निवासी रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर।

  8. अभय विश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र, निवासी श्याम टॉकीज के पास, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर।

यह भी पढ़ें 👉‘दो बच्चों को छोड़ नाबालिग भांजे संग भागी मामी!’ रुड़की में शादी की खबर सुनकर पति के उड़े होश, जानिए पूरा मामला

पुलिस ने अभियुक्तों द्वारा घटना में इस्तेमाल किए गए 5 दोपहिया वाहनों के वैध दस्तावेज न होने पर उन्हें मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत सीज कर दिया है। इसके साथ ही जुलूस में नियमों का उल्लंघन करने वाले 1 डीजे वाहन को भी सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 त्योहारों पर कहीं आप तो नहीं खा रहे केमिकल वाला घी? गुजरात में ₹35 लाख का मिलावटी जत्था पकड़ा गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा:

“15 अगस्त की घटना से जुड़े सभी वीडियो फुटेज का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। वीडियो में हथियार लहराते, दहशत फैलाते अथवा शांति व्यवस्था बिगाड़ते दिखने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान और भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”


Spread the love

You missed