Ramnagar Police Team With Arrested Accused Sagar Singh Rawat And Seized Ganja Packetsरामनगर के ढिकुली में i20 कार से 27.12 किलो गांजा बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करती पुलिस टीम।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, रामनगर (नैनीताल): मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “Drug Free Devbhoomi” अभियान को सफल बनाने तथा जनपद नैनीताल को नशामुक्त करने के संकल्प के तहत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर जोरदार प्रहार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत रामनगर पुलिस ने ढिकुली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक i20 कार से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹7 लाख है।

🚗 ढिकुली में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई i20 कार

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढिकुली क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की।

इस दौरान दिल्ली नंबर की i20 कार (संख्या DL10CS7869) को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार चालक सागर सिंह रावत पुत्र बलवन्त सिंह रावत, निवासी नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रपुर में 15 अगस्त के जुलूस में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार8 अभियुक्त गिरफ्तार, 5 धारदार हथियार व डीजे वाहन सीज

सराईखेत से गूलरघट्टी जा रही थी नशे की खेप

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सागर सिंह रावत ने खुलासा किया कि वह यह अवैध गांजा सराईखेत क्षेत्र से लेकर आया था और इसे गूलरघट्टी में किसी व्यक्ति को भारी मुनाफे पर सप्लाई किया जाना था।

जांच में यह भी सामने आया कि गांजे की इस खेप को सुरक्षित निकालने के लिए आगे-आगे एक मोटरसाइकिल से रैकी की जा रही थी। पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल चालक हर्षित कुमार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल (संख्या UK19B-4781) को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉‘BREAKING: हरिद्वार में ‘खून के सौदागरों’ का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, लक्सर में अवैध ब्लड कैंप लगाकर दूसरे राज्यों में खून बेचने वाले 5 दबोचे

NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज, फरार की तलाश तेज

इस संबंध में कोतवाली रामनगर पर एफआईआर संख्या 256/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस फरार अभियुक्त हर्षित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉‘दो बच्चों को छोड़ नाबालिग भांजे संग भागी मामी!’ रुड़की में शादी की खबर सुनकर पति के उड़े होश, जानिए पूरा मामला

बरामदगी का विवरण:


Spread the love

You missed