Uttarakhand Public Service Commission Haridwar Official Notification For Veterinary Officer Recruitment 2026उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी पशुचिकित्सा अधिकारी चयन परीक्षा-2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हरिद्वार: उत्तराखण्ड के युवाओं एवं चिकित्सा व पशुपालन क्षेत्र के डिग्रीधारक अभ्यर्थियों के लिए राज्य सरकार ने रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC), हरिद्वार द्वारा पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुचिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) के 25 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय के हस्ताक्षरों से जारी इस अधिसूचना के तहत पात्र अभ्यर्थियों से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं

 psc.uk.gov.in पर आमंत्रित किए गए आवेदन

विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुचिकित्सा अधिकारी के कुल 25 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी आयोग की अधिकृत वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर सकते हैं

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल डिजिटल माध्यमों (नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई) द्वारा ही स्वीकार किया जाएगा

फॉर्म संशोधन हेतु मिलेगा 10 दिन का समय

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए संशोधन विंडो खोलने का निर्णय लिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात अभ्यर्थी 22 सितम्बर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:59:59 बजे तक) अपने आवेदन पत्र की प्रविष्टियों में वांछित संशोधन अथवा परिवर्तन कर सकेंगे

सचिव अशोक कुमार पाण्डेय का अभ्यर्थियों को निर्देश

आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पूर्व आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शैक्षिक योग्यताओं, सेवा शर्तों, आयु सीमा एवं दिशा-निर्देशों का भली-भांति और सावधानीपूर्वक अवलोकन अवश्य कर लें, ताकि आवेदन के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियागत त्रुटि न हो


Spread the love

You missed