Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (नैनीताल): उत्तराखंड के हल्द्वानी क्षेत्र से सोशल मीडिया के जरिए नाबालिगों को प्रेमजाल में फंसाकर दैहिक शोषण करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। शादी का झांसा देकर एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ दो वर्षों तक दुष्कर्म किया गया। जब किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी शादी से साफ मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मेरठ निवासी आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉 बकाया सैलरी के विवाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या!’ देहरादून से दहलने वाली वारदात का पर्दाफाश

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में हल्द्वानी निवासी 17 वर्षीय किशोरी की इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी सागर प्रजापति से जान-पहचान हुई थी। आरोपी ने बातचीत के दौरान किशोरी को अपने विश्वास में लिया और उसे शादी का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में रैपिडो चालक के साथ मारपीट और लूट: कालाढूंगी रोड पर देर रात युवकों ने स्कूटी रोककर छीना मोबाइल और नकदी

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि शादी का झांसा देकर आरोपी युवक किशोरी को समय-समय पर नैनीताल के विभिन्न होटलों में ले जाता रहा, जहाँ उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। यह सिलसिला करीब दो वर्षों तक चलता रहा।

इसके बाद जुलाई 2025 में आरोपी ने अचानक किशोरी से किनारा करना शुरू कर दिया और फोन पर बातचीत पूरी तरह बंद कर दी।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार के सिडकुल में सरेआम हुड़दंग और मारपीट करने वाले 4 हुड़दंगी गिरफ्तार

अचानक बातचीत बंद होने और आरोपी के रवैये से परेशान होकर जब पीड़िता उसके मेरठ स्थित घर पहुंची, तो वहां आरोपी के परिजनों ने उसे समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और भरोसा दिया कि किशोरी के बालिग होते ही दोनों का विवाह करा दिया जाएगा। लेकिन कुछ समय बाद आरोपी युवक और उसका परिवार अपनी बात से पलट गए और शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद पीड़िता ने हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। मामले की जानकारी देते हुए हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सागर प्रजापति के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Spread the love