Uttarakhand Police Station And Crime Investigation Concept Representing Dehradun Murder Caseदेहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में हुए बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा और आरोपी की गिरफ्तारी।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में हुई 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या के मामले में देहरादून पुलिस ने एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून प्रेम सिंह डोबाल (अजय सिंह) के निर्देशन में पुलिस ने वारदात के महज कुछ ही घंटों के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए दुकान के हेल्पर को धर दबोचा है। आरोपी ने बकाया वेतन न मिलने से गुस्सा होकर इस वारदात को अंजाम दिया था और मृतका के सोने के कंगन लेकर फरार हो गया था।

प्राप्त विवरण के अनुसार, डिस्पेंसरी रोड स्थित किताबों के दुकान के मालिक दिनेश बंसल ने गुरुवार शाम रायपुर थाने को सूचना दी थी कि उनकी 72 वर्षीय पत्नी रेखा बंसल रायपुर स्थित उनके घर में अचेत अवस्था में पड़ी हैं और उनके चेहरे पर चोट के गंभीर निशान हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने रेखा बंसल को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पति दिनेश बंसल की शिकायत पर रायपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार के सिडकुल में सरेआम हुड़दंग और मारपीट करने वाले 4 हुड़दंगी गिरफ्तार

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस का शक दुकान पर हेल्पर के तौर पर काम करने वाले विनीत कुमार पर गहरा गया।

इसके बाद पुलिस ने बिना समय गंवाए उसकी तलाश शुरू की और कुछ ही समय में आरोपी विनीत कुमार को जोगिवाला क्षेत्र स्थित रिंग रोड से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार के सिडकुल में सरेआम हुड़दंग और मारपीट करने वाले 4 हुड़दंगी गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में आरोपी विनीत ने जो खुलासा किया, उसने सभी को हैरान कर दिया। मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के पुरोला का रहने वाला विनीत पिछले करीब 10 सालों से देहरादून के अजमेर कलां क्षेत्र में रह रहा था और पिछले दो वर्षों से एक सिक्योरिटी सर्विस के माध्यम से नाइट शिफ्ट में गार्ड का काम भी कर रहा था। वह पिछले करीब 15 वर्षों से दुकान मालिक दिनेश बंसल के संपर्क में था और उनकी दुकान पर हेल्पर के रूप में काम करता था। पिछले कुछ समय से उसका दुकान मालिक से बकाया वेतन (Salary) को लेकर विवाद चल रहा था और वह कई बार अपनी बकाया रकम मांग चुका था, लेकिन भुगतान नहीं हुआ था।

घटना वाले दिन विनीत दुकान मालिक के स्कूटर पर सवार होकर उनके रायपुर स्थित घर पहुंचा। वह घर के पिछले दरवाजे से अंदर दाखिल हुआ, जो आमतौर पर खुला रहता था, और उस वक्त घर में रेखा बंसल अकेली थीं। जब उसने पैसे देने की बात की और रेखा बंसल ने इनकार कर दिया, तो दोनों में तीखी बहस हो गई। गुस्से में आकर विनीत ने अपने हाथ में पहने कड़े से रेखा बंसल के चेहरे पर वार कर दिया, जिससे वे बिस्तर पर गिर गईं और मदद के लिए चिल्लाने लगीं। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उनका मुंह और नाक हाथ से दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी उनकी कलाई से सोने के कंगन उतारकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार के सिडकुल में सरेआम हुड़दंग और मारपीट करने वाले 4 हुड़दंगी गिरफ्तार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी त्रिलोकैश गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां उसने अपने कपड़े बदले और कथित तौर पर सोने के कंगन बेच दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया कड़ा और मृतका के सोने के कंगन बरामद कर लिए हैं। देहरादून पुलिस की इस त्वरित और पेशेवर कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है।


Spread the love