बागेश्वर के GIC मंडलसेरा में NCC कैडेट्स का स्वास्थ्य जागरूकता अभियान। टीबी मुक्त भारत के लिए रैली, नुक्कड़ नाटक और भाषण आयोजित।
संवाददाता सीमा खेतवाल
देवभूमि जन हुंकार, बागेश्वर / मंडलसेरा: उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में युवा शक्ति समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने के लिए लगातार आगे आ रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा के NCC कैडेट्स ने मंडलसेरा क्षेत्र में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत एक भव्य और वृहद रैली निकाली। युवाओं के इस अनुकरणीय पहल से पूरा क्षेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नजर आया।
यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता अभियान NCC निदेशालय और 81 यूके बटालियन एनसीसी बागेश्वर के कमान अधिकारी ले० कर्नल कमलदीप के कुशल दिशा-निर्देशन में चलाया जा रहा है।
आज निकाली गई इस विशाल रैली का नेतृत्व कॉलेज के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन मोहन धामी ने किया। कैडेट्स ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारे लगाते हुए मंडलसेरा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गमन किया और आम नागरिकों को टीबी (तपेदिक) जैसी बीमारी के प्रति सचेत किया।
रैली के अलावा समाज में टीबी मुक्त भारत का संदेश सुदृढ़ रूप से पहुँचाने के लिए कैडेट्स ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों द्वारा निम्नलिखित आयोजन किए गए:
-
पेंटिंग प्रतियोगिता: छात्रों ने कला के माध्यम से स्वस्थ समाज का सुंदर चित्रण किया।
-
भाषण व स्लोगन: ओजस्वी भाषणों के जरिए टीबी के लक्षणों और उसके मुफ्त इलाज की जानकारी दी गई।
-
नुक्कड़ नाटक: कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया और नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समय पर जांच और दवा से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. के.एन. कांडपाल ने एनसीसी कैडेट्स के इस प्रयास की भूरी-भरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक अभियानों से विद्यार्थियों में राष्ट्र सेवा, अनुशासन और मानवीय संवेदनाओं का विकास होता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकुल भाकुनी, राजेंद्र बिष्ट, रचना मेहता, जानकी, भवानी जोशी, किशन नेगी सहित विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें




