देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / नैनीताल: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और कल्याण से जुड़ी एक बेहद सुखद खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी की कार्यकारिणी की एक अति महत्वपूर्ण बैठक शहर के पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन स्थित समिति सभागार में संपन्न हुई। बैठक में समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आगामी 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस को एक भव्य और ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मनाए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे द्वारा की गई, जबकि इसका कुशल संचालन महामंत्री श्री डी.के. पांडे ने किया। बैठक की शुरुआत में समिति के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रमुख प्रस्ताव और निर्णय पारित किए गए:
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में यह पहला अवसर है जब समाज कल्याण विभाग द्वारा समिति के विशेष अनुरोध पर प्रत्येक जनपद में वृद्धजन दिवस राजकीय स्तर से मनाया जाएगा। इस हेतु समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड द्वारा प्रत्येक जनपद को आवश्यक धनराशि का आवंटन भी किया जा चुका है।
इसी कड़ी में जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर में भी आगामी 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस महारानी बैंकेट हॉल, रामपुर रोड, हल्द्वानी में पूरी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड के निदेशक संजय कुमार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की और प्रसन्नता जाहिर की। साथ ही, अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया गया।
प्रस्तावित कार्यक्रम को अत्यंत सुव्यवस्थित, अनुशासित और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए बैठक में विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया और संबंधित पदाधिकारियों व सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक के दौरान टी.सी. कांडपाल ने समिति की स्थायी सदस्यता ग्रहण की, जिनका सभी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से भव्य स्वागत किया।
बैठक में प्रताप सिंह जंतवाल, डी.के. पंत, रमेश चंद पांडे, डॉ. शिवदत्त तिवारी, मोहन चंद्र बुढ़लाकोटी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह खाती, सुमन चंद जोशी, ए.डी. डोर्बी, सुशील कुमार अग्रवाल, ठाकुर सिंह अधिकारी, उर्वा दत्त जोशी, मोहन चंद्र पडलिया, गोपाल जोशी, भूपेश कुमार जोशी, कन्हैयालाल स्नेही, पी.एस. जीना, खीम सिंह बिष्ट, एस.सी. जोशी सहित महिला विंग से भगवती बिष्ट, नीरू धवन, नीमा पांडे, प्रेमा बुढ़लाकोटी, मीरा तिवारी, मीरा श्रोतिया, सुशीला मुनगली, पुष्पा पांडे, साधना दत्त समेत अनेक वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें



