Uttarakhand Crime Concept Representing Shameful Incident and Police Arrest in Pauri Garhwal
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, पौड़ी गढ़वाल / देहरादून / हल्द्वानी: उत्तराखंड के पर्वतीय जनपद पौड़ी गढ़वाल से समाज, इंसानियत और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली एक बेहद घिनौनी और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। जनपद के एक क्षेत्र में 20 वर्षीय कलयुगी युवक पर अपनी ही सगी नाबालिग बहन के साथ लगातार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस शर्मनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की तबीयत अचानक बिगड़ी और अस्पताल में जाँच के दौरान उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉देहरादून में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, खाई में फेंका शव— देखें पूरी खबर

 प्राप्त आधिकारिक विवरण के अनुसार, यह पूरा मामला पौड़ी गढ़वाल जिले का है, जहाँ एक नाबालिग पीड़िता अचानक गंभीर रूप से अस्वस्थ हो गई। बेटी की बिगड़ती सेहत को देखकर घबराए परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए पास के ही एक सरकारी अस्पताल ले गए।

अस्पताल में जब डॉक्टरों ने नाबालिग का स्वास्थ्य परीक्षण और चेकअप किया, तो जो सच्चाई सामने आई, उसने डॉक्टरों के साथ-साथ परिजनों के भी होश उड़ा दिए। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि नाबालिग पीड़िता गर्भवती है। इस अप्रत्याशित और चौंकाने वाली जानकारी ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉उत्तरकाशी में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, एक महिला समेत 7 पर केस दर्ज और 4 गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल बिना देरी किए अस्पताल आ पहुँचा। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने जब सहमी हुई नाबालिग पीड़िता से प्यार और विश्वास के साथ बातचीत की, तो जो सच सामने आया उसने सभी को अंदर तक हिला कर रख दिया।

पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उसका अपना सगा भाई ही निकला। एक भाई द्वारा अपनी ही बहन की इज्जत को तार-तार किए जाने की इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉कोटद्वार के घमंडपुर में दर्दनाक सड़क हादसा; अनियंत्रित तेज रफ्तार कार वेडिंग प्वाइंट के भीतर घुसी, 10 वर्षीय बच्चे की मौत और एक गंभीर घायल

इस खुलासे के तुरंत बाद पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को धर दबोचा।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, आहत और डमी सहमी नाबालिग पीड़िता को पूर्ण सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करने के दृष्टिगत उसे नारी निकेतन भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बेहद बारीकी से जांच की जा रही है। यह घटना किन-किन परिस्थितियों में और कब-कब हुई, तथा इसमें क्या कोई अन्य तथ्य या अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस गहराई से जानकारी जुटा रही है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin