सरकारी विज्ञापन
Uttarakhand Environmental Concept Representing Neeraj Bisht Raid on Illegal Mining in Sundarkhal Bhimtal
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, भीमताल / नैनीताल: देवभूमि उत्तराखंड में पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहे अवैध खनन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद हैं, लेकिन इसके खिलाफ अब क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों ने भी आक्रामक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जनपद नैनीताल के अंतर्गत आने वाली भीमताल विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी और साहसिक खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट ने सुंदरखाल क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ औचक छापेमारी करते हुए न केवल अवैध रूप से चल रही JCB को पकड़ा, बल्कि उसकी चाबी भी अपने कब्जे में ले ली।

यह भी पढ़ें 👉देवभूमि में संवेदनहीनता की हदें पार; देहरादून में 6 साल की मासूम दुष्कर्म पीड़िता को रातभर भटकाया गया एक से दूसरे अस्पताल, शासन ने दिए कड़े कार्रवाई के निर्देश

बिना अनुमति पहाड़ों का हो रहा था अवैध कटान, सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहु पहुँचे नीरज बिष्ट

प्राप्त विस्तृत विवरण के अनुसार, उत्तराखंड क्रांति दल के विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट गत दिवस अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के भ्रमण पर थे। इसी दौरान उन्हें ग्रामीण सूत्रों से बेहद गंभीर सूचना मिली कि सुंदरखाल क्षेत्र में बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के JCB मशीनों के माध्यम से पहाड़ों का धड़ल्ले से अवैध कटान किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही श्री बिष्ट ने बिना एक पल गंवाए तत्काल अपने उक्रांद कार्यकर्ताओं की टीम को साथ लिया और सीधे घटनास्थल की ओर कूच किया। जब उन्होंने मौके पर पहुँचकर छापा मारा, तो वहाँ का नजारा देखकर उनके तेवर और सख्त हो गए।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड के पहाड़ों में क्यों बंजर हो रहे हैं खेत? फ्री राशन को लेकर स्थानीय निवासी प्रताप सिंह नेगी ने उठाए बड़े सवाल— पढ़ें पूरी खबर

रंगे हाथों पकड़ी गई JCB, चाबी जब्त कर अधिकारियों को दी दो-टूक चेतावनी

छापेमारी के दौरान मौके पर एक JCB मशीन को धड़ल्ले से अवैध खनन और पहाड़ों का सीना चीरते हुए पाया गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए नीरज बिष्ट ने तत्काल प्रभाव से JCB की चाबी अपने कब्जे में ले ली और मौके से ही संबंधित प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर अवैध खनन की पूरी जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए संलिप्त लोगों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री नीरज बिष्ट ने गर्जना करते हुए कहा— “हम अपने पहाड़ों को न कटने देंगे, न बिकने देंगे। पहाड़ हमारी माँ है, और माँ को बेचने वालों को उक्रांद कभी बख्शेगा नहीं।” उन्होंने दो-टूक कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ उक्रांद की यह निर्णायक लड़ाई यहीं रुकने वाली नहीं है। यदि स्थानीय प्रशासन और शासन ने इस मामले में शीघ्र ही सख्त वैधानिक कार्रवाई नहीं की, तो उत्तराखंड क्रांति दल चुप नहीं बैठेगा, बल्कि उग्र होकर सड़कों पर उतरेगा और बड़ा जन-आंदोलन खड़ा करेगा।

यह भी पढ़ें 👉कालाढूंगी सीट पर भाजपा में घमासान: सुरेश भट्ट और सुरेश तिवारी ने पेश की दावेदारी, कालाढूंगी सीट को लेकर दिए तीखे बयान— पढ़ें पूरी खबर

सुंदरखाल में इस साहसिक और औचक छापेमारी के दौरान उक्रांद के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ मौजूद रहे। इस कार्रवाई में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव गंगा सिंह मेहरा, USF के केंद्रीय उपाध्यक्ष कपिल मेहता, विधानसभा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश, विधानसभा उपाध्यक्ष करन चौसाली, विधानसभा महामंत्री मुकेश चंद्र रूवाली, तथा केंद्रीय मीडिया प्रभारी सुजल पवार सहित तमाम देवभूमि प्रेमी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस घटना के बाद से क्षेत्र के खनन माफियाओं में भारी हड़कंप मचा हुआ है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin