सरकारी विज्ञापन
Uttarakhand Secretariat and Administrative Concept Representing PCS Officer Transfers
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, देहरादून / उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड के प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। राज्य की नौकरशाही और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारु तथा गतिशील बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड शासन ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 12 नवंबर 2026 को एक आधिकारिक कार्यालय आदेश (संख्या-879/XXX-1-2026) जारी किया गया है, जिसके तहत प्रदेश के 24 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए गए हैं। इस बंपर प्रशासनिक फेरबदल से कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर और प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी बदल गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉रामनगर में महिला की निर्मम हत्या का खुलासा: पुरानी रंजिश और बदले की आग में रची गई थी साजिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

चमोली, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल समेत कई जिलों के अधिकारी हुए प्रभावित कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 24 अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए नई तैनाती सौंपी गई है। इस फेरबदल के तहत प्रमुख अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है:

  1. राजकुमार पाण्डेय को डिप्टी कलेक्टर, चमोली से हटाकर डिप्टी कलेक्टर, देहरादून बनाया गया है।

  2. बृजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर, उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर, टिहरी भेजा गया है।

  3. अभय प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंह नगर से डिप्टी कलेक्टर, देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

  4. श्रीमती शिप्रा जोशी को उप नगर आयुक्त, नगर निगम, रुद्रपुर से डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल बनाया गया है।

  5. श्रीमती अपर्णा ढौंडियाल को डिप्टी कलेक्टर, देहरादून से अधिष्ठासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल नियुक्त किया गया है।

  6. अजयवीर सिंह को अधिष्ठासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल से डिप्टी कलेक्टर, टिहरी भेजा गया है।

  7.  तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंह नगर से डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल बनाया गया है।

  8. मनीष बिष्ट को डिप्टी कलेक्टर / क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल, ऊधमसिंह नगर से निदेशक, प्रशासन एवं मानीटरिंग, पंतनगर तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के पद पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉मुख्य विकास अधिकारी का कड़ा एक्शन: हल्द्वानी ब्लॉक कार्यालय के औचक निरीक्षण में 12 अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश

अन्य प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों की सूची भी हुई जारी जारी शासनादेश के अनुसार अन्य अधिकारियों के तबादले भी इस प्रकार हैं:

  • देवानन्द: डिप्टी कलेक्टर, उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी गढ़वाल।

  • गौरव पाण्डेय: डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंह नगर से डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल।

  • श्रीमती कुमकुम जोशी: डिप्टी कलेक्टर, देहरादून से डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार।

  • श्रीमती रेखा कोहली: डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंह नगर।

  • मुकेश चंद्र रमोला: डिप्टी कलेक्टर, उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर, देहरादून।

  • श्रीमती अमृता शर्मा: डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंह नगर से डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल।

  • नवाजीश खलीक: डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा।

  • श्रीमती शालिनी मौर्य: डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी गढ़वाल से डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार।

  • चन्द्रशेखर: डिप्टी कलेक्टर, चमोली से डिप्टी कलेक्टर, उत्तरकाशी।

  • श्रीमती मंजू राजपूत: डिप्टी कलेक्टर, टिहरी से डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार।

  • अबरार अहमद: डिप्टी कलेक्टर, चमोली से डिप्टी कलेक्टर, उत्तरकाशी।

  • सुनील कुमार: डिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर, रुद्रप्रयाग।

  • श्रीमती नीतू डागर: डिप्टी कलेक्टर, चंपावत से डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार।

  • संजय कुमार: डिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंह नगर।

  • श्रीमती रेखा: डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी गढ़वाल से डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंह नगर।

  • कृष्णा त्रिपाठी: डिप्टी कलेक्टर, रुद्रप्रयाग से डिप्टी कलेक्टर, चमोली।

यह भी पढ़ें 👉देवभूमि में पुलिस और जनप्रतिनिधि आमने-सामने; लालकुआं में ओवरलोड ट्रैक्टर से पोल टूटने के बाद जबरदस्त हंगामा, कोतवाल के खिलाफ धरने पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के दिए गए निर्देश शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पदभार/विभाग से तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती के पदभार/विभाग में तुरंत कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके पश्चात अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट/प्रमाणक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01, उत्तराखंड शासन को तुरंत उपलब्ध कराएंगे। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से सचिवालय से लेकर जिलों तक प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin