देवभूमि जन हुंकार, देहरादून / नैनीताल / उत्तराखंड: उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 से संख्या-1377/XX(1)-2026-2(4)2002टी.सी. (देहरादून: दिनांक 25 नवंबर, 2026) के माध्यम से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 17 अधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती आदेश जारी किए गए हैं। सचिव शैलेश बगौली के हस्ताक्षर से जारी आदेश में तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को वर्तमान पदभार से अवमुक्त कर नई तैनाती प्रदान की गई है।

17 अधिकारियों की नई तैनाती का विवरण
आदेश के अनुसार स्थानांतरित अधिकारियों की तैनाती इस प्रकार की गई है:
-
श्री मन्जूनाथ टी.सी.: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल से हटाकर सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर।
-
श्री पंकज भट्ट: सेनानायक, 46वीं वाहिनी पी.ए.सी., रुद्रपुर से सेनानायक, आई.आर.बी. प्रथम बैलपड़ाव।
-
श्री मणिकान्त मिश्र: पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर।
-
श्री अमित श्रीवास्तव-I: पुलिस अधीक्षक, सी०आई०डी० सेक्टर, देहरादून से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय।
-
श्रीमती श्वेता चौबे: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी से सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय।
-
श्री अमित श्रीवास्तव-II: पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, चमोली।
-
श्री देवेन्द्र पींचा: सेनानायक, 31वीं वाहिनी पी.ए.सी., रुद्रपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी।
-
श्री अर्पण यदुवंशी: सेनानायक, एस.डी.आर.एफ. से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल।
-
श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे: सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय।
-
श्री अजय गणपति कुम्भार: पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर से सेनानायक, एस.डी.आर.एफ.।
-
श्री रावेंद्र पंवार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी से पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय।
-
श्री जितेन्द्र मेहरा: पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय।
-
श्रीमती सरिता डोबाल: पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी।
-
श्री हरीश वर्मा: सेनानायक, आई.आर.बी. प्रथम बैलपड़ाव से सेनानायक, 46वीं वाहिनी पी.ए.सी., रुद्रपुर।
-
श्री सुरजीत पंवार: पुलिस अधीक्षक, चमोली से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय।
-
श्रीमती शाहजहाँ जावेद खान: अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय से पुलिस अधीक्षक, फायर सर्विस।
-
श्री जगदीश चन्द्र: पुलिस अधीक्षक, नगर, नैनीताल से पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर।


