सरकारी विज्ञापन
Official Transfer and Posting Order Issued by Personnel and Vigilance Department Uttarakhand
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, देहरादून / उत्तराखंड: उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 से संख्या-939-XXX-1-2026 (देहरादून: दिनांक 25 नवंबर, 2026) के माध्यम से स्थानांतरण/तैनाती आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से तालिका में उल्लिखित भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा व राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार/विभाग से अवमुक्त करते हुए नवीन पदभार/विभाग के सापेक्ष तैनात किया गया है.

Official Transfer and Posting Order Issued by Personnel and Vigilance Department Uttarakhand

प्रमुख सचिव और सचिव स्तर की तैनातियां व फेरबदल

  • श्री लालरिन लियाना फैनई (IAS-1997): प्रमुख सचिव-आबकारी विभाग तैनात किए गए (पूर्व में प्रमुख सचिव-खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, अध्यक्ष-उत्तराखण्ड परिवहन निगम, आयुक्त-कृषि उत्पादन).

  • श्री दिलीप जावलकर (IAS-2003): ‘सचिव-वित्त विभाग’ से अवमुक्त किए गए.

  • डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा (IAS-2005): ‘सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग’ से अवमुक्त कर सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग तथा सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तैनात किए गए.

  • श्री बृजेश कुमार संत (IAS-2006): ‘सचिव, औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी, महानिदेशक-खनन’ से अवमुक्त किए गए.

  • डॉ. आर. राजेश कुमार (IAS-2007): सचिव-औद्योगिक विकास (खनन), महानिदेशक-खनन तैनात किए गए.

  • श्री युगल किशोर पंत (IAS-2009): सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग तैनात किए गए.

  • श्रीमती रंजना राजगुरु (IAS-2010): ‘सचिव-आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग’ से अवमुक्त कर सचिव, नियोजन विभाग तैनात की गईं.

  • श्री अमित सिन्हा (IPS-1997): ‘विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण’ से अवमुक्त किए गए.

अपर सचिव व पीसीएस स्तर पर नई जिम्मेदारियां

  • श्रीमती रीना जोशी (IAS-2013): अपर सचिव, श्रम विभाग तैनात की गईं.

  • श्री विनीत कुमार (IAS-2013): ‘अपर सचिव, श्रम विभाग’ से अवमुक्त कर अपर सचिव-जलागम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, अपर निदेशक/PD-जलागम तैनात किए गए.

  • श्री मनुज गोयल (IAS-2014): अपर सचिव, वित्त विभाग तैनात किए गए.

  • श्री मेहरबान सिंह बिष्ट (IAS-2016): ‘अपर सचिव-सहकारिता विभाग, निबंधक-सहकारिता’ से अवमुक्त कर अपर सचिव-गृह विभाग तैनात किए गए.

  • श्री अभिनव शाह (IAS-2019): अपर सचिव-सहकारिता विभाग, निबंधक-सहकारिता तैनात किए गए.

  • श्री बी.एस. चलाल (PCS): बाध्यप्रतीक्षा से निदेशक-दुग्ध विकास, निदेशक-महिला डेयरी तैनात किए गए.

  • श्रीमती इलागिरी (PCS): ‘निदेशक-दुग्ध विकास, निदेशक-महिला डेयरी’ से अवमुक्त कर अपर आयुक्त, नागरिक आपूर्ति एवं संबंधित पद पर भेजी गईं.


Spread the love

By admin