सरकारी विज्ञापन
Official Promotion and Posting Order for Chief Education Officer Nainital Uttarakhand
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, देहरादून / नैनीताल / पिथौरागढ़: उत्तराखंड शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 से संख्या-450411/XXIV-2/2026/12(07)2009 (ई-56801) (देहरादून: दिनांक 25 नवंबर, 2026) के तहत पदोन्नति/पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। सचिव ज्योति यादव के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में पदोन्नति के साथ नई तैनाती की स्वीकृति प्रदान की गई है।

लेवल-12 से लेवल-13 पर पदोन्नति की स्वीकृति

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा में उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पद (वेतनमान रु. 78800–209200, पे मैट्रिक्स लेवल-12) पर कार्यरत अधिकारियों की चयन वर्ष 2026–27 में संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति के संबंध में विभागीय पदोन्नति चयन समिति की संस्तुति के क्रम में यह आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार उप शिक्षा निदेशक को संयुक्त शिक्षा निदेशक/समकक्ष पद (वेतनमान रु. 123100–215900, पे मैट्रिक्स लेवल-13) पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत करते हुए नवीन तैनाती स्थल पर तैनात किए जाने की स्वीकृति दी गई है।

डीडीहाट, पिथौरागढ़ से मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल बने भास्करानन्द पाण्डे

आदेश की तालिका में अंकित विवरण के अनुसार:

  • अधिकारी का नाम: श्री भास्करानन्द पाण्डे

  • वर्तमान तैनाती स्थल: प्राचार्य, डीडीहाट, पिथौरागढ़

  • नवीन तैनाती स्थल: मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल


Spread the love

By admin