सरकारी विज्ञापन
District Police Enforcement and Investigation Operation in Champawat Uttarakhandसांकेतिक तस्वीर
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, चंपावत / रीठा साहिब: नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने और प्रसव के बाद जन्मी नवजात बच्ची को कथित तौर पर बेचने के मामले में चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही बेची गई नवजात बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

25 अक्तूबर को रीठा साहिब थाने में दर्ज हुई थी तहरीर एसपी रेखा यादव

ने बताया कि 25 अक्तूबर 2026 को पीड़िता के पिता ने रीठा साहिब थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम साल निवासी मदन सिंह बोहरा ने दिसंबर 2025 में उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके चलते बेटी गर्भवती हो गई। आरोप है कि पूरे मामले को छिपाने के लिए गर्भावस्था के दौरान कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए गए और प्रसव के बाद जन्मी नवजात बच्ची को बेच दिया गया।

बीएनएस व पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज, विशेष टीम ने दी दबिश

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मदन सिंह बोहरा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी और नवजात की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

27 नवंबर को मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नवजात बरामद व अन्य की जांच जारी

लगातार तलाश के बाद 27 नवंबर को मुख्य आरोपी मदन सिंह बोहरा (54) निवासी ग्राम साल, थाना रीठा साहिब को चंपावत न्यायालय परिसर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कथित तौर पर बेची गई नवजात बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया है, तथा मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


Spread the love

By admin