सरकारी विज्ञापन
champawat-police-arrest-main-accused-newborn-recovery-news
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, नैनीताल / देहरादून: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने गिरधारी लाल साहू उर्फ ‘पप्पू गिरधारी’ और उनके भतीजे सत्येंद्र राठौर की जमानत याचिकाओं में फिलहाल दोनों को कोई राहत न देते हुए राज्य सरकार से मंगलवार तक स्थिति से अवगत कराने को कहा है। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई एक दिसंबर के लिए तय की है।

निचली अदालत से 26 नवंबर को खारिज हुई थी जमानत, हाईकोर्ट में दलील

मामले के अनुसार, गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी और उनके भतीजे सत्येंद्र राठौर ने उच्च न्यायालय में जमानत पर रिहा करने के लिए अलग-अलग जमानत प्रार्थनापत्र पेश किए। उनमें कहा गया कि पुलिस और एस.आई.टी. ने उन्हें गलत तथ्यों के आधार पर गिरफ्तार किया, जिसके चलते देहरादून के पंचम अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. की अदालत ने उनकी जमानत प्रार्थना को 26 नवंबर 2026 को खारिज कर दिया था, इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए।

15 अक्टूबर को दर्ज मुकदमे के आरोप और झांसी से गिरफ्तारी

उन पर दर्ज मुकदमे में आरोप है कि उनके द्वारा मारपीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कंपनियों के निदेशक पद से हटाने और एस.सी./एस.टी. एक्ट के अंतर्गत अपशब्द कहे गए। यह मुकदमा 15 अक्टूबर 2026 को देहरादून के कैंट थाने में दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे आरोपी की जांच के लिए पुलिस ने नौ सदस्यों की एस.आई.टी. टीम गठित की। बाद में टीम ने उसे और उसके भतीजे को झांसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, तब से दोनों जेल में बंद हैं।

पूर्व याचिका में भी नहीं मिली थी राहत, राज्य सरकार से मांगी गई स्थिति

इससे पहले भी गिरफ्तारी पर रोक और दर्ज मुकदमा निरस्त कराने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब जमानत याचिकाओं पर न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने फिलहाल राहत न देते हुए राज्य सरकार से मंगलवार तक स्थिति से अवगत कराने को कहा है और अगली सुनवाई एक दिसंबर तय की है।


Spread the love

By admin