आज का राशिफल
मेष राशि
बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती हैं। विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। रुकी हुई योजना पूरी होने का समय है। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। संतान को आज किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो बिजनेस में आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है।
वृष राशि
कोई भी काम करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आप अपने मन में यदि नकारात्मक विचारों को रखेंगे, तो इससे समस्या आ सकती है। आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सावधानी से लेना होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके कामों में आपका खूब साथ देगी। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं वह साथी के मन को अच्छे से जाने, नहीं तो बाद में उनके प्रेम प्रस्ताव में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि
बिजनेस में मैन्युफैक्चरिंग संबंधी काम पर ज्यादा ध्यान दें, हालांकि कुछ चुनौतियां और व्यवधान रहेंगे। हो सकता है कोई समस्या आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता भी करना पड़े। आज आप कोई भी कार्य सोच समझकर ही करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आप कुछ परेशान रह सकते हैं, लेकिन जल्द ही वो समस्या दूर होगी। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। इस दौरान कोई ऐसी बात ना करें, जिससे किसी सदस्य को आपकी बात बुरी लगे। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं, लेकिन संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें दिल दे सकते हैं। आपको अपनी माताजी से कुछ कामों को लेकर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है।
कर्क राशि
काफी समय से आप पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां बनी हुई है। आज उनसे काफी हद तक मुक्ति मिल सकती है। तरोताजा बने रहने के लिए मन मुताबिक कामों में थोड़ा समय बीताएं। इस समय अपने वित्तीय कार्यों पर ध्यान देना आपके भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आज का दिन आपके लिए अपने काम को लेकर बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी आय तो सीमित रहेगी, लेकिन आपका कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे, जो आपको परेशान रहेंगे। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। यदि आप अपने से ज्यादा दूसरे कामों पर ध्यान लगाएंगे, तो आपके काफी कम लटक सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपकी कोई लेनदेन से संबंधित समस्या सुलझ सकती है। आप अपने घर मे सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
सिंह राशि
अन्य गतिविधियों के साथ-साथ कुछ समय अपने उत्थान के लिए भी जरूर दें। इससे मनोबल बढ़ेगा तथा आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अपने सभी काम सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान और परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके घर किसी जश्न का आयोजन रहेगा। आप कामों को लेकर मनमर्जी ना चलाएं, नहीं तो इससे कोई आपसे नाराज हो सकते है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियां में ढील नहीं देनी है।
कन्या राशि
भावनाओं में बहने की बजाय विवेक और चतुराई से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करना लाभदायक रहेगा। भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास रखें। कर्म से ही भाग्य को भी बल मिलेगा। आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है। परिवार के किसी सदस्य की बातो से माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें। आपको अपने बिजनेस में बहुत ही सोच विचार कर योजनाओं को बनाना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। आपके भाई बहनों से यदि कुछ अनबन चल रही है, तो उसे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें। आप किसी यात्रा पर जाए, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं।
तुला राशि
आज कई तरह की जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगे और आप उन्हें व्यवस्थित रूप से संपन्न भी करते जाएंगे। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आप उसे इधर-उधर खाली बैठकर समय बर्बाद ना करें। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपके पास पॉवर तो रहेगी, लेकिन आप उसका कोई गलत इस्तेमाल न करें। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपका मान सम्मान बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक राशि
भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लें। इससे आप किसी भी समस्या को बेहतरीन तरीके से सुलझा पाएंगे। आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपने पारिवारिक काम को समय रहते निपटना होगा। आपके आसपास में कोई वाद विवाद होने की संभावना है। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस के व्यवहार में बदलाव आने के कारण काम में समस्या आ सकती है। इसलिए आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाकर रखें। आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे।
धनु राशि
समय कुछ चुनौतियों वाला है। आज बिजनेस में रिस्क न लें और न ही कोई नया काम शुरू करें। दिन की शुरुआत में दौड़भाग रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ लेकर आएगा। आप व्यापार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। आप सदस्यों के आपसी मतभेद के कारण परेशान रहेंगे। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
मकर राशि
व्यवसायिक गतिविधियों में वर्तमान स्थिति पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। जल्दी ही लाभ के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं। अचानक कोई काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ें रहेंगे। आपके मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए आप किसी से धन संबंधित मुद्दे में ना पड़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मान सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन अधिकारी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
कुम्भ राशि
यह समय भावुकता के बजाय दिमाग से निर्णय लेने का है। आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपके हाथ में आ सकती है। आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके मन में काम के पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आप पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएं, जिससे सदस्यों में आपसी प्रेम भी बना रहेगा। आप अपने माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है ।
मीन राशि
व्यवसायिक योजनाएं फलीभूत करने का उचित समय चल रहा है, इसलिए पूरी मेहनत और एकाग्रता से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे।आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आपकी लड़ाई झगड़े होते रहेंगे। बिजनेस में आपको कुछ समस्याएं आएंगी और अचानक से चली जाएंगी। आपको आत्मविश्वास से कार्य करने की जरूरत है। इस समय आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसके लिए अपने पिताजी व भाई बहनों से बातचीत करें। संतान के व्यवहार में कुछ बदलाव आएंगे, जो आपको परेशान करेंगे।
नोट-ये जानकारी विभिन्न माध्यमों,ज्योतिषियों,पंचांग से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।
