Spread the love

हल्द्वानी में फंदे से लटकी मिली महिला, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला घर में फंदे से लटकी मिली। फंदे से लटका देख, परिजन  महिला को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल  लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

मुखानी पुलिस के मुताबिक दीपक सिंह कठायत मर्चेंट नेवी निवासी तल्ली बमौरी स्थित सनलाइट एनक्लेव फेज दो, की पत्नी मीना कठायत (43)  को परिजनों ने दुपट्टे के सहारे कमरे में पंखे पर लटका हुआ देखा। परिजनों द्वारा तुरंत महिला को पंखे से उतारकर क्षेत्र के निजी अस्पताल पहुचाया गया। जहा प्राम्भिक जाँच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों से बातचीत में पुलिस को बताया कि मीना पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान थी। उसका इलाज भी चल रहा था। महिला के दो बेटे हैं।

परिजनों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना देने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने महिला को एसटीएच पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। रात का समय होने के कारण शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने जब एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


Spread the love

You missed