Spread the love

नैनीताल – कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने परियोजना प्रबंधक पीआईयू, यूयूएसडीए नैनीताल नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को भेजी रिपोर्ट

नैनीताल शहर के रूसी बायपास मार्ग में निर्माणाधीन सीवर लाइन में लापरवाही बरतने तथा समय पर डामरीकरण का कार्य न किए जाने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने परियोजना प्रबंधक पीआईयू, यूयूएसडीए नैनीताल नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है। नैनीताल शहर से रूसी बायपास मार्ग में सीवर लाइन के निर्माण के लिए खुदान कार्य के उपरांत मलबे को वैसे ही छोड़ दिया जा रहा था, जिससे पूरा मलबा कीचड़ के रूप में सड़क पर फैला हुआ था। इसमें दुर्घटना होने की प्रबल संभावनाएं होने के चलते, आयुक्त दीपक रावत ने उक्त के निस्तारण हेतु तत्काल कॉम्पेक्शन करने एवं किसी भी दशा में सड़क पर कीचड़ ना हो हर प्रकार से सेफ्टी रहे इसके निर्देश दिए गए थे जिसमें परियोजना प्रबंधक द्वारा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सभी कार्यों को पूर्ण रूप से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए थे, बार-बार परियोजना प्रबंधक को नैनीताल से रूसी बाईपास तक समय पर डामरीकरण का कार्य कराए जाने हेतु निर्देश दिए जाते रहे, किंतु परियोजना प्रबंधक द्वारा समय अंतर्गत भी उक्त मार्ग का डामरीकरण कार्य नहीं किया गया, जिससे उक्त मार्ग में भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी हुई है लिहाजा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने परियोजना प्रबंधक नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है।

 


Spread the love

You missed