सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

उत्तरकाशी मोटर मार्ग हादसा

उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार सुबह नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग दर्दनाक हादसा हो गया। नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान हादसे में जिंदा जलकर युवती की मौत हो गई। मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और 108 सेवा की टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक युवती की जलकर मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि स्कूटी संख्या यूके 07 डीबी-8771 भवान की तरह जा रही थी। जहां पर स्कूटी में आग लगी वहां पर कोई बस्ती नहीं है। स्कूटी भी पूरी तरह से जल चुकी है।


Spread the love