Spread the love

कपकोट में ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेश नेगी ने बच्चों के कल्याण को दिए एक लाख

कपकोट में पर्वतीय वूमेन वेलफेयर रिहैबिलिटेशन समिति द्वारा की गयी बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों को राशन सामग्री वितरित

 

कपकोट (देवभूमि जन हुंकार ) पर्वतीय वूमेन वेलफेयर रिहैबिलिटेशन समिति के तत्वाधान में बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों को राशन सामग्री वितरित की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी जी थे।

उनके द्वारा कहा गया कि पर्वतीय वूमेन वेलफेयर रिहैबिलिटेशन समिति द्वारा बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों के लिए जो बेड़ा उठाया जा रहा है। वह बहुत ही सराहनीय काम है और इस सम्बन्ध में नेगी जी द्वारा सरकार और अन्य जगहों से बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों मदद करने का आश्वासन दिया और साथ ही बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों की सहायता हेतु एक लाख कि सहायता राशि दी गयी।

कार्यक्रम का संचालन तनुज ने किया। कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यों द्वारा बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों की सहायता किस प्रकार से की जाये इस सम्बन्ध में अपने अपने विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर प्रबंधक चन्दन ऐठानी, तीलू रौतेली से सम्मानित हेमा मेहता, प्रेमा कोरंगा, नेहा गरिया, ललित आदि लोग उपस्थित थे।

 

 


Spread the love

You missed