
देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (नैनीताल – 23 अगस्त 2026): कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी अंतर्गत गोरापड़ाव तीनपानी में 19 अगस्त की शाम हथियारों के बल पर अंजाम दी गई लाखों की दुस्साहसिक डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देशन में गठित 50 सदस्यीय विशेष पुलिस टीम ने गैर-राज्यों में ताबड़तोड़ दबिश देकर डकैती के मास्टरमाइंड यश सिडाना सहित 4 और नकाबपोश डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन (क्रेटा एवं स्कॉर्पियो), 4 अवैध तमंचे, 7 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद की है।
19 अगस्त को किआ शोरूम के पीछे ऑफिस में पड़ी थी डकैती
आधिकारिक विवरण के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की सायं डायल-112 पर गोरापड़ाव में हथियारबंद डकैती की सूचना मिली थी। वादी मुकदमा नारायण दास पुत्र रोशन लाल (निवासी अम्बा विहार, तीनपानी) की तहरीर पर किआ शोरूम के पीछे स्थित ऑफिस/गैराज में घुसकर 8 लाख रुपये की नकदी, 12 मोबाइल फोन और सोने के जेवरात लूटने के आरोप में कोतवाली हल्द्वानी में मु० एफआईआर नं० 284/26 धारा 310(2) बीएनएस के तहत 10 अज्ञात बंदूकधारियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
50 सदस्यीय टीम ने दिल्ली, पीलीभीत और किच्छा से दबोचे 4 और आरोपी
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा गठित 50 सदस्यीय विशेष टीम (जिसमें एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता व एसओजी शामिल हैं) ने पूर्व में 21 अगस्त को दो मुख्य आरोपियों— वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू और हिस्ट्रीशीटर रखवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
शेष फरार डकैतों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों ने डिजिटल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंतरराज्यीय स्तर पर जाल बिछाया:
-
22 अगस्त 2026: पुलिस टीम ने दिल्ली के डीएनडी फ्लाई ओवर जैतपुर मोड़ से अभियुक्त अमनदीप सिंह और शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया।
-
23 अगस्त 2026: डकैती की पूरी योजना बनाने वाले मुख्य साजिशकर्ता अभियुक्त यश सिडाना को हल्द्वानी से तथा चौथे अभियुक्त अफजल मलिक को किच्छा से धर दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का पूरा विवरण
-
यश सिडाना पुत्र विजय कुमार (उम्र 24 वर्ष), निवासी निकट बैंक ऑफ बड़ौदा, किच्छा, थाना किच्छा, जिला ऊधमसिंह नगर (डकैती का मुख्य साजिशकर्ता)।
-
अमनदीप सिंह पुत्र हरवंश सिंह (उम्र 21 वर्ष), निवासी हाउस नं० 152, जैतपुर गांव, थाना जैतपुर, नई दिल्ली।
-
शिवराज सिंह पुत्र प्रीतपाल सिंह (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम सदरपुर, थाना अमरिया, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
-
अफजल मलिक पुत्र अमजद हुसैन (उम्र 21 वर्ष), निवासी बक्सपुर, थाना अमरिया, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी का विवरण
-
यश सिडाना से: एक क्रेटा कार (पंजीकरण संख्या UK 06BE 9091) एवं एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर।
-
अमनदीप सिंह से: एक स्कॉर्पियो कार (पंजीकरण संख्या DL 1CA 1984) एवं एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस।
-
शिवराज सिंह से: एक अदद तमंचा 315 बोर एवं 01 अदद जिंदा कारतूस।
-
अफजल मलिक से: ₹18,000/- नकद एवं एक अदद तमंचा 12 बोर मय 02 जिंदा कारतूस।
BNS व आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ीं, यश सिडाना का आपराधिक इतिहास
बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पकड़े गए मुख्य आरोपी यश सिडाना के खिलाफ पूर्व से भी थाना किच्छा में एफआईआर संख्या 347/22 (धारा 323, 341, 504, 506 आईपीसी) के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज है। अन्य अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इस डकैती कांड में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
- 👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
- 👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
- 👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें




