हल्द्वानी में नर्स का काम करने वाली पिथौरागढ़ निवासी युवती के साथ शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म
हल्द्वानी:- पिथौरागढ़ निवासी युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए जाने और उसके बाद शादी से मना कर देने सम्बंधित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी युवती ने मुखानी थाने में तहरीर देते हुए कहा कि वह हल्द्वानी में नर्स है। मुखानी थाना क्षेत्र में वह किराये पर रहती है। मूल रूप से पिथौरागढ़ और हाल कठघरिया निवासी चेतन सिंह निर्खुपा ने उसकी दोस्ती हुई। जिसके बाद अगस्त 2021 में अपनी बातों में फंसाकर उसे हल्द्वानी के एक होटल में ले गया। होटल में शादी का आश्वासन देकर युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद से लगातार वह कई बार शारीरिक शोषण करता रहा।
पीड़ित युवती का कहना है कि युवक ने मुझे मेरे घरवालों से बात करने और घर जाने से मना कर दिया। आरोपी ने मुझे पूर्ण विश्वास में लेकर मुझे मेरे घर वालों से भी दूर किया। यहां तक की जब घर वाले उसकी कहीं और शादी करना चाहते तो युवक उसको धमकी भी दे रहा था।
युवती ने कहा जब उसने युवक के घर वालों से बात की तो उन्होंने भी शादी कराने को मना कर दिया। दो जून को भी चेतन उसके किराये के कमरे में आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी शादी करने से मुकर गया। यहां तक की अब घर वाले उसकी कहीं और शादी करना चाहते हैं तो उसको धमकी भी दे रहा है। युवती ने कहा जब उसने युवक के घर वालों से बात की तो उन्होंने भी शादी कराने को मना कर दिया। आरोपी इसी महीने दो अगस्त को घर आया लेकिन मैंने कमरा नहीं खोला। चार अगस्त को उसने कार्यक्षेत्र में आकर कर मुझे धमकाया और मेरे चरित्र पर आरोप लगाए। यहां तक की उसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का धमकी भी दे रहा है।
एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 504 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।





