399 ग्राम डोडा के साथ तस्कर दबोचा
Spread the love

मुखानी में नशे पर पुलिस का बड़ा वार: 399 ग्राम डोडा के साथ तस्कर दबोचा, i20 कार भी जब्त

“ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज़ हो रहा है। इसी क्रम में मुखानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा की तस्करी कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 25 फरवरी 2026 को मुखानी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान RTO रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास संदिग्ध वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन संख्या UK 06 AS 4139 (i20 कार) से दो अलग-अलग पन्नियों में रखा हुआ कुल 399 ग्राम डोडा बरामद किया गया।

बरामदगी का विवरण इस प्रकार है:

252 ग्राम डोडा

147 ग्राम डोडा
कुल: 399 ग्राम

पुलिस ने मौके से आरोपी हरमीत सिंह (34 वर्ष) पुत्र सुखराज सिंह, निवासी गोविंदपुर गढ़वाल, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त i20 कार को भी सीज कर दिया गया है।

आरोपी के विरुद्ध थाना मुखानी में FIR संख्या 18/26, धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह नशा कहां से लाया और किन लोगों तक सप्लाई करने की तैयारी थी।


Spread the love